देश/विदेशमनोरंजन अपडेट

Cobra ka video: गजब हो गया! शराबी को काटते ही तड़प-तड़प कर मर गया किंग कोबरा, थैली में अस्‍पताल लेकर पहुंचा युवक, देखें वीडियो…

Cobra ka video: गजब हो गया! शराबी को काटते ही तड़प-तड़प कर मर गया किंग कोबरा, थैली में अस्‍पताल लेकर पहुंचा युवक, देखें वीडियो...

Cobra ka video:  किसी ने सच ही कहा है धरती पर इंसान से ज्‍यादा खतरनाक कुछ नहीं है। इंसान चाहेे तो सबकी बैंड बजा देंं। ऐसा इसलिए कह रहे हैै क्‍योंकि हाल ही में खतरनाक कोबरा सांप को भी एक शराबी से पंगा लेना महंगा पड़ गया। सांप ने जैसे ही शराबी को काटा उसकी तड़प तड़प कर मौत हो गई। अब ऐसे में लोग इस बात से भी हैरत में पड़ गए है कि कोबरा जैसा जहरीला सांप शराबी को काटने पर मर गया, तो वह शराबी कितना जहरीला होगा। एक वीडियो जो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। उसमें दावा किया गया है कि एक शराबी को कोबरा काटता है और कोबरा की ही मौत हो जाती है। इसके बाद युवक उसे एक थैली में भरकर अस्‍पताल पहुंच जाता है।

क्‍या है मामला 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से हैरत में डालने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक व्यक्ति थैली में सांप को लेकर अस्पताल आ पहुंचा। इमरजेंसी रूम में पहुंचने के बाद इस व्यक्ति ने डॉक्टर को बताया कि उसको सांप के काटने से सांप की मौत हो गई है। सांप ने इस व्यक्ति के दो जगह कंधे तथा एक जगह हाथ पर काट रखा था। इसके बाद इस शख्स ने डाक्टर से उसको एंटी-वेनम इंजेक्शन लगाने को कहा। आपको बता दें कि सांप का शिकार बनने वाले इस शख्स का नाम सलाउद्दीन मंसूरी है। इसकी उम्र 35 वर्ष है। यह जिला कुशीनगर के पडरौना का निवासी है। इंटरनेट पर वीडियो आने के बाद लोग जमकर हंसी उड़ाने लगे, वहीं कुछ लोगोंं ने इस घटना पर आश्‍चर्य भी व्‍यक्‍त किया है।

Video नीचेे है… 👇🏻

King Cobra Died After Biting Drunk Man In UP Kushinagar - शराबी को काटने से मर गया किंग कोबरा, फिर बंदा उसे थैली में लेकर अस्पताल गया

इंटरनेट पर छाया वीडियो | Cobra ka video

इस घटना एक एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। यह वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल इंस्टाग्राम हैंडल kashyap_memer ने अपलोड किया है। लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहें हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है ‘शराबी आदमी से पंगा मत लेना।” वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति मरीजों वाले बिस्तर पर बैठा है तथा डॉक्टर से बातचीत कर रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यही वह शख्स है। जिसके काटने पर किंग कोबरा की मौत हो गई। यह व्यक्ति उस सांप को थैली में डालकर अस्पताल ले आया था।

यहां देखें वीडियो…👇🏻

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button