देश/विदेशमध्यप्रदेश अपडेट

MP NEWS: CM शिवराज सिंह बोले- भ्रष्टाचार किया तो खैर नहीं; महिला बाल विकास में अभी तक 104 पर कार्रवाई, 26 को दे दी हमेशा के लिए बिदाई

MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने कहा है कि भ्रष्टाचार के प्रति राज्य शासन की जीरो टॉलरेंस की नीति (zero tolerance policy) है। भ्रष्टाचार के मामलों में त्वरित कार्यवाही की जा रही है। जहाँ गड़बड़ होगी वहाँ दोषियों को तत्काल दंडित किया जाएगा। महिला बाल विकास विभाग (Women and Child Development Department) में 104 लोगों पर कार्रवाई की गई है और 26 को नौकरी से बाहर किया गया है। जनता को राहत देने के लिए स्वच्छ प्रशासनिक व्यवस्था का क्रियान्वयन सुनिश्चित करना हमारा दायित्व है। मैदानी पोस्टिंग में कर्मठ और संवेदनशील अधिकारी-कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान विकास गतिविधियों और जन-कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में निवास कार्यालय से मंत्रीगण और विधायक साथियों से वर्चुअली संवाद कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए सभी के मंगल और कल्याण की कामना की। उन्होंने ने कहा कि मंत्री तथा विधायक अपने-अपने क्षेत्र की सड़कों के रख-रखाव के लिए सक्रिय रहें। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों और स्व-सहायता समूह की बहनों के साथ सतत संवाद करें। यह सुनिश्चित किया जाये कि योजनाओं और विकास गतिविधियों का संचालन पूरी पारदर्शिता के साथ हो।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में जुड़े पात्र हितग्राहियों से संवाद के लिए कार्यक्रम किए जाएंगे। जिलों में संचालित विकास गतिविधियों और जन- कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की मॉर्निंग मीटिंग का क्रम जारी रहेगा। विधायक इन बैठकों में सक्रियता से भाग लें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सीएम राइज स्कूल के संबंध में भी चर्चा की।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button