देश/विदेशमध्यप्रदेश अपडेट

Accident on Betul-Bhopal NH: केसला की सूखी नदी के नए पुल पर हादसा, बैतूल जिले के दो युवकों की मौत, एक गंभीर

Accident on Betul-Bhopal NH:

▪️ मंगेश यादव, इटारसी

Accident on Betul-Bhopal NH: बैतूल-भोपाल नेशनल हाईवे पर केसला के पास सूखी नदी के नये पुल पर गुरुवार रात में बड़ा हादसा हो गया। यहां पुल से निकलने का प्रयास कर रहे दो बाइक सवारों की गिरने से मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल इटारसी भेजा गया है। हादसे में मृत और घायल युवक बैतूल जिले के शोभापुर (पाथाखेड़ा) के रहने वाले हैं, जो बाइक से भोपाल जा रहे थे।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शोभापुर पाथाखेड़ा निवासी राहुल पिता रामनाथ उपराले 23 वर्ष, आकाश पिता देवानंद मस्तकर 24 वर्ष और टिंकू उर्फ प्रवीण पिता कन्हैयालाल गौतम 27 वर्ष बाइक से भोपाल जा रहे थे।

इसी बीच सूखी नदी काली मंदिर के पास नया पुल से जा टकराये। घटना रात करीब 8.30 बजे की बताई जा रही है। घटना में राहुल और आकाश ने मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि टिंकू को गंभीर चोट आई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस 108 से उसे इटारसी अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस मृतकों के परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button