देश/विदेशमनोरंजन अपडेट

Bigg Boss 16: बिग बास में आकर Tina Dutta-Sumbul Touqeer समेत कई सेलेब्‍स ने गवाई इज्‍जत, धरी रह गई सालाें की मेहनत, लिस्‍ट में टॉप एक्‍ट्रेस भी शामिल

Bigg Boss 16: बिग बास में आकर Tina Dutta-Sumbul Touqeer समेत कई सेलेब्‍स ने गवाई इज्‍जत, धरी रह गई सालाें की मेहनत, लिस्‍ट में टॉप एक्‍ट्रेस भी शामिल

Bigg Boss 16: टीवी के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के घर में रोज कुछ न कुछ ट्विस्ट देखने को मिलता है।कुछ लोगों की इस घर में आने के बाद किस्‍मत बदल जाती है और वे बड़े स्‍टार बन जाते है, वहीं कुछ टीवी स्‍टार्स जिन्‍होंने टीवी पर सालाें तक काफी मेहनत की और यहां आकर उनकी इज्‍जत का फालूदा हो गया। इस लिस्‍ट में कई बड़े स्‍टार्स के नाम शामिल है। यदि उन्‍हें पता होता कि यहां ऐसा होने वाला है तो शायद वे यहां आते ही नहीं। इंडिया अहेड द्वारा दी गई जानकारी में उन सेलेब्‍स के बारे में विस्‍तार से बताया गया है, चलिए जानते है उन सेलेब्स का बारे में….

सुंबुल तौकीर खान | Sumbul Tauqeer Khan

Imlie fame Sumbul Touqeer who looks like a village girl is very bold in real life / Sumbul Touqeer: रियल लाइफ में काफी बोल्ड है गांव की भोली सी दिखने वाली Imlie,

इंडिया अहेड वेबसाइट के अनुसार जब सुंबुल तौकीर खान का नाम बिग बॉस 16 के लिए सामने आया था, तभी से ऑडियंस उन्हें एक स्ट्रॉन्ग कंटेंडर के रूप में देख रही थी। फैंस को लगा था कि वो अकेले अपने दम पर गेम खेलेंगी। लेकिन शो में उन्हें शालीन भनोट और टीना दत्ता के पीछे-पीछे देखा जा रहा है. यहां तक कि सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्हें शो से बाहर भी निकालने की मांग की जा रही है. सालों की बनाई हुई इज्जत का फालूदा बन रहा है।

टीना दत्ता | Tina Dutta

Tina Datta Wiki, Age, Boyfriend, Husband, Family, Career & Biography

इंडिया अहेड वेबसाइट के अनुसार हाल ही में हुए वीकेंड के वार में टीना दत्ता को सलमान खान से काफी कुछ सुनने को मिला. जिस तरीके से आज तक उनकी छवि रही है, उससे कहीं न कहीं ऑडियंस उनका असली चेहरा देख पा रहे हैं। टीवी सीरियल उतरन से फेमस हुईं टीना दत्ता की छवि लोगों में एक सीधी-साधी लड़की के तौर पर देखा जाता था। लेकिन शो में आने के बाद से ही उनके इज्जत का फालूदा बन रहा है।

तेजस्वी प्रकाश | Tejaswi Prakash 

Ganeshotsav के लिए येलो रंग के लहंगे में नजर आई Tejaswi Prakash, वायरल हो रही तस्वीरें - पर्दाफाश

इंडिया अहेड वेबसाइट के अनुसार टीवी सीरियल में सीधी-साधी क्यूट सी बहू का किरदार निभाने के बाद उन्होंने फैंस के दिल में खास जगह बनाई थी। लेकिन बिग बॉस में आने के बाद ऑडियंस को उनका रियल बर्ताव देखने को मिला था। जिसके बाद ऑडियंस तेजस्वी के इस रवैया से काफी हैरान हो गई थी।

शालीन भनोट | Shaleen Bhanot

Shaleen Bhanot gears up for a stint in Hollywood - Times of India

इंडिया अहेड वेबसाइट के अनुसार जब से शालीन बिग बॉस 16 में आए हैं, तभी से ऑडियंस और साथ ही घर वाले उनके एटीट्यूड को पसंद नहीं कर रहे हैं। हाल में हुई वीकेंड के वॉर में सलमान ने उनकी जमकर क्लास लगाई थी। जिसके बाद से उनके इज्जत का फालूदा ही बन रहा है। वो शो में काफी नेगेटिव दिख रहे हैं, जिस वजह से उन्हें ऑडियंस पसंद नहीं कर रही है।

हिना खान | Hina Khan

I was better prepared for Cannes this year: Hina Khan - Times of India

इंडिया अहेड वेबसाइट के अनुसार बिग बॉस 11 में हिना खान के नखरे के खूब चर्चे थे। टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता से पहचान बनाने वाली हिना खान का असली चेहरा बिग बॉस में आने के बाद देखने को मिला था। बिग बॉस में आने के बाद लोगों के प्रति उनकी छवि नेगेटिव बन गई थी और ऑडियंस उन्हें फेक भी कहने लगे थे।

करण कुंद्रा | Karan Kundra

know about bigg Boss 15 contestant karan kundra his controversies and slap incidents- लवर बॉय ही नहीं 'बैड बॉय' भी रह चुके हैं Karan Kundra, इस ऐक्ट्रेस को जड़ दिया था जोरदार

इंडिया अहेड वेबसाइट के अनुसार टीवी एक्टर करण कुंद्रा ने भी अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों का दिल जीता था। लेकिन शो में उनका बर्ताव ऑडियंस को खास पसंद नहीं आया था, जिससे उनकी छवि भी खराब होने लगी थी।

रश्मि देसाई | Rashmi Desai

Ahead of Bigg Boss 15, fans shower love on Bigg Boss 13's Rashami Desai; 'WE LOVE SOLID WOMAN RASHAMI' takes Twitter by storm

इंडिया अहेड वेबसाइट के अनुसार टीवी सीलियल उतरन से ही लाइमलाइट में आईं रश्मि देसाई ने भी एक्टिंग से लाखों लोगों का दिल जीता था। मगर बिग बॉस के घर में आने के बाद वो काफी नेगेटिव दिखाई दीं, जिस ऑडियंस ने बिल्कुल भी पसंद नहीं किया।

देवोलीना भट्टाचार्जी | Devoleena Bhattacharjee

Have a lot of expectations from Saath Nibhaana Saathiya 2: Devoleena Bhattacharjee | Entertainment News,The Indian Express

इंडिया अहेड वेबसाइट के अनुसार देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी अपने सीरियल्स के जरिए लोगों के मन में सीधी-सादी बहू की छवि बनाई थी। लेकिन शो में फैंस को न केवल उनका अलग अवतार देखने को मिला था, जिसकी वजह से वो कई बार ट्रोल भी हुई थीं।

आरती सिंह | Aarti Singh

aarti singh transformation then now photo video viral- आरती सिंह ने 18 दिन में कर दिया कमाल, एक्ट्रेस का तगड़ा ट्रांसफॉर्मेशन देख आप रह जाएंगे हक्का-बक्का

इंडिया अहेड वेबसाइट के अनुसार आरती सिंह ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है। जिसके बाद से ऑडियंस ने खूब पसंद किया था, लेकिन बिग बॉस में रहते हुए अपनी कुछ बातों के लिए ट्रोल हो गई थीं। फिर क्या था लोगों के मन में उनकी नेगेटिव छवि बननी भी शुरू हो गई थी।

News Source : hindi.indiaaheadnews.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button