टेक/ऑटोदेश/विदेशयूटिलिटी अपडेट

Moto E32 : मार्केट में धमाल मचाने आया Motorola को दबंग स्‍मार्टफोन, 50MP कैमरे के साथ कीमत और डिजाइन बना देंगे दीवाना

motorola e32 flipkart price with specifications ahead of launch

Moto E32 : मोटोरोला (Motorola) कंपनी ने अपना नया एंट्री लेवल स्‍मार्टफोन बाजार में उतार दिया है। कंपनी ने बजट रेंज में आने वाली रेडमी, रियलमी और ओप्‍पो जैसे ब्रांड के फोन को कड़ी टक्‍कर देते हुए प्रीमियम स्‍मार्टफोन वाले फीचर्स इस स्‍मार्टफोन में उपलब्‍ध कराए है। आपको बता दें इससे पहले कंपनी ने G सीरीज में अपना नया स्मार्टफोन Moto G72 को लॉन्च किया था। अब कंपनी ने Moto E32 को पेश किया है। कंपनी का कहना है यह बजट सेगमेंट में आने वाला सबसे तगड़ा स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन में आपको octa-core Media Tek Helio G37 चिपसेट प्रोसेसर के साथ 50MP का कैमरा दिया जा रहा है। इससे पहले इस स्मार्टफोन को कंपनी द्वारा साल के शुरुआत में यूरोप में लॉन्च किया था। फिलहाल इस स्मार्टफोन को भारत में कुछ बदलाव के साथ पेश किया गया है।

New Motorola Moto E32 is Helio G37 SoC and 50MP camera

Moto E32 Price

बात करें Motorola के Moto E32 की कीमत की तो कंपनी ने इसे एंट्री लेवल स्‍मार्टफोन के रूप में बाजार में उतारा है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के केवल एक वैरिएंट को भारत में पेश किया है। इस स्मार्टफोन में आपको 4GB रैम के साथ 64GB का स्टोरेज ऑप्सन मिल रहा है। इसकी कीमत कंपनी द्वारा 10,499 रुपये तय की गई है। इस स्मार्टफोन को आप फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीद सकते है। कंपनी इस स्मार्टफोन को आइसबर्ग ब्लू और कॉस्मिक ब्लैक कलर ऑप्सन के साथ पेश कर रही है।

motorola e32 flipkart price with specifications ahead of launch
motorola e32 flipkart

Moto E32 Specs

Moto E32 स्मार्टफोन में आपको 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 inch का IPS LCD डिस्प्ले दिया जा रहा है। इस डिस्प्ले में आपको 1600×720 पिक्सल का रेजॉलूशन और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो का सपोर्ट मिल रहा है। यह स्मार्टफोन octa-core Media Tek Helio G37 चिपसेट प्रोसेसर का सपोर्ट मिल रहा है। कंपनी इस स्मार्टफोन को 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश कर रही है। वहीं अगर इस स्मार्टफोन के कैमरे की बात करें तो इसमें आपको LED फ्लैश के साथ ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। सबसे खास बात यह है कि इस फोन में आपको 5 हजार एमएएच की बैटरी भी मिलती है साथ ही 10W का फास्‍ट चार्जर भी दिया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी के प्रीमियम फोन की तरह इसे भी IP52 वाटर रेसिस्‍टेंंस की रेटिंग मिली हुई है। यानी हल्‍की बारिश और पानी में मोबाइल खराब होने की समस्‍या नहीं होगी। 

Moto E32 : मार्केट में धमाल मचाने आया Motorola को दबंग स्‍मार्टफोन, 50MP कैमरे के साथ कीमत और डिजाइन बना देंगे दीवाना

Moto E32 Camera

Moto E32 में आपको 50MP के मुख्य कैमरे के साथ 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिल रहा है। वहीं इस फोन में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए आपको 8MP का फ्रंट कैमरा दिया जा रहा है।  इस स्मार्टफोन में आपको साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है।  कंपनी हमेशा की तरह क्‍लीन Android 12 OS दे रही है यानी आपको मोबाइल में सारे फीचर्स एंड्रा्राइड के मिलेंगे। इसमें एड नहीं आएंगे। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए आपको ड्यूल सिम, 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 के साथ GPS और Galileo का ऑप्सन मिल रहा है। 

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button