देश/विदेश

Viral Video: मौत को मात! मोबाइल के चक्‍कर में बस कटने ही वाली थी गर्दन, Video देख दांतों तले उंगली दबा लेंगे आप

Viral Video: मौत को मात! मोबाइल के चक्‍कर में बस कटने ही वाली थी गर्दन, फिर हुआ कुछ ऐसा....

Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Trending Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्‍स की मोबाइल के चक्‍कर में जान जाते-जाते बच जाती है। इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो (Youtube Viral Video) में देख सकते है कि कैसे युवक की गर्दन बस लिफ्ट में फंसकर कटने ही वाली थी, लेकिन युवक पल भर में अपनी जान बचा लेता है। इसेे अच्‍छी किस्‍मत (Good Luck) ही कहेंगे, क्‍योंकि इतने कम समय में डिसीजन लेकर जान बचाना वाकई नामुमकिन सा था।

वीडियो में देखा जा सकता है कि आखिरी सेकेंड में शख्स अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करता है और अपनी जान बचाने में सफल हो जाता है। वीडियो रूस के एक अपार्टमेंट का बताया जा रहा है। दरअसल, लिफ्ट का दरवाजा खुलता है और शख्स उसमें से बाहर निकलने लगता है। हालांकि, लिफ्ट फ्लोर पर न रुककर अचानक तेजी से ऊपर बढ़ने लगती है।

शख्स लिफ्ट और फ्लोर के बीच फंस ही चुका होता है और शख्स की गर्दन लिफ्ट से कटने ही वाली होती है। तभी तेजी से शख्स खुद को किसी तरह पीछे की तरफ खींच लेता है।

देखें वीडियो-

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button