ब्रेकिंग न्यूजदेश/विदेश

VIRAL VIDEO : कहासुनी के बाद युवक को ट्रेन से धक्‍का देकर फेंक दिया बाहर, फिर इत्मीनान से आकर बैठ गया सीट पर, हैरान कर देगा वीडियो…

VIRAL VIDEO : कहासुनी के बाद ट्रेन से बाहर धक्‍का देकर किया प्रणाम और सीट पर बैठ गया यात्री, हैरान कर देगा वीडियो...

Train se bahar fenka Viral Video: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के बीरभूम से एक चौकानेे वाला वीडियो सामने आया हैै। यहां पर एक छोटी सी बात पर एक युवक को दूसरे यात्री ने ट्रेन से बाहर फेंक दिया। इस दौरान ट्रेन में मौजूद अन्‍य लोग वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने इन्‍हें रोकने की कोशिश नहीं की।

ट्रेन से बाहर फेंके जाने से युवक बुरी तरह घायल हुआ हैै। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया (West Bengal Train Video) पर आ गया है और जमकर वायरल हो रहा है। घटना को लेेेकर जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद रेल पुलिस समेत आरपीएफ मामले की जांच में जुट गई है।

बीरभूम जिले के रामपुरहाट रेलवे स्टेशन में ट्रेन के प्रवेश करने से पहले एक व्यक्ति ने दूसरे युवा यात्री को चलती ट्रेन से धक्का देकर गिरा दिया गया था। युवा ट्रेन यात्री को आरपीएफ ने रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में घायल अवस्था में भर्ती किया गया है।

इस तरह हुई घटना 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि हावड़ा-मालदा वाया रामपुरहाट इंटरसिटी एक्सप्रेस शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे रामपुरहाट स्टेशन में घुसी। इसी दौरान दोनों यात्रियों में मारपीट होने लगी। वायरल वीडियो के मुताबिक एक युवक ट्रेन में सवार दूसरे व्यक्ति से बहस कर रहा था।

कुछ ही देर में बहस मारपीट में बदल गयी।  विवाद के दौरान ट्रेन यात्री ने युवा ट्रेन यात्री को धक्का दे दिया।  वह चलती ट्रेन से पटरी पर गिर गया।  फिर उस यात्री ने बिना पीछे मुड़कर देखे बिना ही प्रणाम कर अपनी सीट पर चुपचाप बैठ गया।  पूरी घटना को ट्रेन के ही एक यात्री ने कैमरे में कैद कर लिया था।

रामपुरहाट का रहने वाला है घायल यात्री

प्राप्त जानकारी के अनुसार वीडियो वायरल होने से ट्रेन में सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़ा होने लगा है। हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते है।  एक यात्री के ट्रेन से गिरने की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची।  घायल युवक का नाम सजल शेख है। वह रामपुरहाट के सुंदीपुर का रहने वाला है। फिलहाल उक्त युवक का इलाज चल रहा है।  उसके सिर पर गंभीर चोट आयी है।

यहां देखें वायरल वीडियो…

News Source:Prabhatkhabar

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button