Sultanpur BMW Accident Video: लाईव आकर कहा आज चारों मरेंगे, ब्रेक मत लगाना; हाईवे पर 230 की रफ्तार से दौड़ा दी कार और फिर चारों दोस्तों की हो गई मौत

Sultanpur BMW Accident Video: एक बीएमडब्ल्यू कार के एक्सीडेंट से पहले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video on Social media) हुआ है। वीडियो में कार में मौजूद लोग कह रहे हैं आज चारों मरेंगे… स्पीड आ रहा है न… स्पीड 290 होना चाहिए… सीट बेल्ट लगा लो… रास्ता सीधा है… 50 हजार रुपया सर्विसिंग में इसीलिए लगाएं हैं कि स्पीडो नहीं दे… कान गरम कर दे रहा… ब्रेक मत लेना… 300 होना चाहिए डॉक्टर… छोड़ो मत… छोड़ो मत… छोड़ेगा तो चढ़ेगा नहीं (स्पीड)…।
इसके कुछ देर बाद ये BMW में कंटेनर (BMW Conten) में जा घुसी। मौत से पहले के इस वीडियो को देखकर ही हादसे का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसमें साफ दिख रहा है कार सवार लोग टॉप स्पीड पर गाड़ी चल रहे थे। एक डॉक्टर कार ड्राइव करने वाले शख्स को बार-बार स्पीड बढ़ाने के लिए कह रहा है। कार में बैठे ई दीपक कुमार ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। शेयर करने के बाद कुछ मिनट बाद ही यह भीषण हादसा हुआ।
इस हादसे में बिहार के रोहतास के जाने माने डॉक्टर और जदयू के औरंगाबाद लोकसभा के प्रभारी डॉ. निर्मल कुमार के बेटे डॉ. आनंद कुमार उनके बहनोई दीपक कुमार, दोस्त अखिलेश कुमार एवं रिश्तेदार भोला कुशवाहा शामिल थे। ये चारों कार की सर्विसिंग करवाने जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। घटना डॉक्टर के पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
घटना के पहले के दो वीडियो सामने आए हैं, यहां देखें वीडियो…
बता दें कि डॉ. आनंद प्रकाश एनएमसीएच में लेप्रोसी विभाग में एचओडी के रूप में कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार वह अपने बीएमडब्ल्यू कार के साथ अपने बड़े चाचा पूर्व मुखिया हीरालाल सिंह के दामाद दीपक कुमार, मित्र अखिलेश सिंह व अन्य एक अन्य मित्र के साथ शुक्रवार की सुबह डेहरी से उत्तर प्रदेश के फैजाबाद के लिए निकले थे। डॉ आनंद की शादी की औरंगाबाद जिला में हुई थी।



