मध्यप्रदेश अपडेटदेश/विदेशबड़ी खबरेंब्रेकिंग न्यूज

विधायक निलय डागा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, विधायक दल के कोषाध्यक्ष हुए नियुक्त

nilay daga betul
MLA Betul Nilay Daga

बैतूल (Betul Update)। बैतूल विधायक निलय डागा (Betul MLA Nilay Daga) को मध्य प्रदेश कांग्रेस (MP Congress) में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ (congress state president Kamal Nath) के निर्देश पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह (Leader of Opposition Dr. Govind Singh) ने विधायक निलय डागा को मध्य प्रदेश विधायक दल का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। श्री डागा की नियुक्ति पर जिले के समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर व्याप्त है। नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह द्वारा मध्य प्रदेश विधायक दल में 10 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

10 पदाधिकारियों में मुख्य सचेतक के पद पर सुनील सराफ, सचेतक श्रीमती झूमा सोलंकी, रामलाल मालवीय, विनय कुमार सक्सेना एवं सदस्य गणों में पांचीलाल मेढ़ा, नीलांशु चतुर्वेदी, बैजनाथ कुशवाह, तरबर सिंह तथा बापू सिंह तंवर शामिल किए गए हैं। सभी पदाधिकारियों को कांग्रेस जनों द्वारा बधाई, शुभकामनाएं प्रेषित की गई है।

Must Read : MP EDUCATION NEWS : मप्र में 9वीं-11वीं की परीक्षाओं पर बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया महत्‍वपूर्ण आदेश, अब ऐसे होंगे EXAM

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button