disease destroying crops: रोग नष्ट कर रहे फसल, दवा छिड़काव का नहीं मिल रहा फायदा, कृषि विभाग भी नहीं कर रहा सहयोग

Barbad ho rahi dhan ki fasal

▪️ सचिन शुक्ला, शाहपुर

पहले अत्यधिक बारिश और अब फसलों को रोग (diseases of crops) नष्ट कर रहे हैं। दवा छिड़काव के बावजूद फसलों को लाभ नहीं मिल रहा है। किसान काफी परेशान है क्योंकि ऐसा ही रहा तो फसल जल्द ही पूरी तरह खराब हो जाएगी और किसानों की मेहनत बेकार चली जाएगी। इसके बावजूद कृषि विभाग (Agriculture Department) किसानों की मदद नहीं कर रहा है।

अच्छी बारिश के चलते शाहपुर ब्लॉक (Shahpur Block) के किसानों में इस वर्ष खरीफ सीजन की फसल को लेकर काफी उम्मीद थी, जो अब धूमिल होती जा रही है। खेतों में धान की फसल लहलहा रही थी, लेकिन इस पर बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। फसल पर लगी बीमारी के कारण किसान काफी परेशान हैं। किसान बीज भंडार वालों की सलाह लेकर फसल को बचाने के लिए दवाई का छिड़काव कर रहे हैं। उसके बाद भी धान की फसल की पत्ती सूख रही है। यह रोग ऐसा है कि धान के पौधे की पत्तियां ऊपर से सूख रही है धान फसल कर रोग प्रभावी है। अगर इस समय धान फसल पर रोग का नियंत्रण नहीं किया तो किसानों की पूरी मेहनत बर्बाद हो जाएगी।

गौरतलब हो कि ब्लॉक में इस वर्ष समय पर पानी मिलने से किसानों ने खेती में काफी अच्छी पैदावार लेने की प्रयास किया था। धान की फसल अभी भी खेतों में लहलहा रही हैं, लेकिन इन फसलों पर अब कीट प्रकोप और विभिन्ना बीमारी लगने से धान की फसल सूखने लगी है। कई प्रकार की बीमारी आने से किसान परेशान हैं। दवाई का छिड़काव भी किसान कर रहे हैं किसी भी तरीके से धान की फसल बचाने की जुगत में किसान लगे हुए हैं।

अभी पिछले दो सप्ताह से खेतों पर कई प्रकार की बीमारियां दिखाई देने से किसान काफी चिंतित हैं। ऐसे में किसानों को कृषि विभाग का मैदानी अमला भी परामर्श देकर उनका सहयोग नहीं कर रहे हैं। ग्राम कांजी तलाब के कृषक सुरेंद्र यादव, बालाराम और गरीबदास ने कहा कि खेतों में धान का पौधा पीले होकर सूख रहे हैं। इस वर्ष धान की फसल बहुत अच्छी थी। बीमारी दवाई डालने के बाद भी कम नहीं हो रही है। कैलाश ने कहा कि ग्राम के खेतों में बीमारी फैल रही है, लेकिन कृषि विभाग के कर्मचारियों का आता पता नहीं है। इस समय किसानों को सलाह देने की आवश्यकता है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News