बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

school inspection : जनप्रतिनिधि पहुंचे निरीक्षण के लिए स्कूल, बच्चों और पालकों ने खोला समस्याओं का पिटारा 

▪️ प्रकाश सराठे, रानीपुर

school inspection : जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी के जनपद उपाध्यक्ष और शिक्षा समिति के सभापति ज्ञान सिंह परते, राजेन्द्र कवड़े जिला पंचायत सदस्य घोड़ाडोंगरी, मंडलम अध्यक्ष अशोक राठौर, पाढर मंडलम अध्यक्ष मुकेश मालवीय, मनोज धुर्वे सरपंच ग्राम पंचायत जुवाड़ी जनपद सदस्य सीमा तुमड़ाम, श्री राठौर, संजय साल्वे, घोड़ाडोंगरी ब्लॉक सेवादल के अध्यक्ष नितिन पटेल, दिनेश भोरसे, सुनील वरकड़े, उपसरपंच राजेश यादव द्वारा गुरुवार को ग्राम कतिया कोयलारी के स्कूल भवनों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं (many irregularities) नजर आईं।

यहां पर बनी सरकारी स्कूल बिल्डिंग पूरी जर्जर (school building dilapidated) स्थिति में पाई गई। यहां ना तो यहां पर शौचालय कंप्लीट हुआ है। हैंडपंपों में न तो मोटर लगी है और ना ही किचन शेड बनकर तैयार है। पूर्व में जो किचन शेड और स्कूल  बिल्डिंग बनी थी उनसे पानी टपक रहा है। शिक्षा समिति की जांच टीम को देखते ही गांव ग्रामीण भी पहुंच गए थे। उन्होंने लापरवाही को लेकर भारी रोष जताया। उन्होंने दो टूक कहा कि हमारे बच्चों को जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करने को विवश होना पड़ रहा है।

पैदल चलकर आना पड़ता है स्कूल

शाला भवन निर्माण में भारी अनियमितता हुई है। इसकी जांच होनी चाहिए और पूरे भवन को डिस्मेंटल कर नई बिल्डिंग बनानी चाहिए। ताकि हमारे बच्चों का भविष्य सुनहरा हो सके। इसके पश्चात इस दल ने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल जुआड़ी का भी निरीक्षण किया। यहां क्लास में जनप्रतिनिधियों द्वारा बच्चों से जानकारी ली गई। उन्होंने भी बिल्डिंग से पानी टपकने की समस्या बताई। बच्चों द्वारा बताया गया कि हम दूरदराज से पढ़ने के लिए जुआड़ी स्कूल आते हैं। बस वाले हमें हमेशा परेशान करते हैं। हमें बिठाते नहीं तो पैदल ही आना और जाना पड़ता है। सुबह 8 बजे निकलते हैं तब स्कूल समय पर पहुंच पाते हैं।

रानीपुर हाईस्कूल के उन्नयन की मांग 

जनपद उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह परते को शिक्षक नंदकिशोर मालवीय द्वारा बताया गया कि यदि रानीपुर में आने वाले साल में यदि स्कूल का उन्नयन हो जाता है तो काफी हद तक बच्चों को मुसीबतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। खोखरा, आमढाना, खमालपुर, चिखली पाझर, अनकावाड़ी, घोड़ावाड़ी गांव के बच्चों को रानीपुर हाईस्कूल में जगह मिल जाएगी। जिससे बच्चों का समय भी बचेगा और दूरी भी कम हो जाएगी। इससे बच्चे आसानी से स्कूल आना-जाना कर सकेंगे।

किराये से गाड़ी लेना बनी मजबूरी 

इन गांवों से आने वाले 2 दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं ने बताया कि स्कूल समय पर हमें बस कंडक्टर द्वारा बिठाया नहीं जाता। लौटते समय भी कंडक्टर नहीं बिठाता है। इसलिए हमें मजबूरी में दो बोलेरो गाड़ी किराए से कर के आना-जाना पड़ रहा है। जनपद उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह परते, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो व ब्लॉक सेवा दल के अध्यक्ष नितिन कुमार महतो ने बच्चों से उनकी समस्याएं भी जानी। बच्चों से पूछा कि समय पर पीरियड लगता कि नहीं, टीचर द्वारा सही ढंग से पढ़ाया जा रहा है कि नहीं।

हैंडपंप को सुधरवाने की मांग उठी 

बच्चों ने पानी की समस्या को लेकर हैंडपंप सुधरवाने की मांग भी की। ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा शीघ्र ही हैंडपंप सुधरवाने की बात कहीं गई। निरीक्षण के दौरान पीएचई विभाग द्वारा किए गए कार्य एवं सामुदायिक स्वच्छता परिसर का भी निरीक्षण किया गया। जिसमें भारी अनियमितता पाई गई। जुवाड़ी स्कूल में गंदगी पाई जाने पर साफ-सफाई के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान यह रहे उपस्थित 

निरीक्षण के दौरान घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो, अशोक राठौर मंडलम अध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि घोड़ाडोंगरी नितिन महतो, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सेवादल सुभाष यादव, अंगद  आहके, संदीप तुमड़ाम, राकेश गोलू उपराले, गुलाब नरे एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।

अभी 2 घंटे पहले ही मेरे पास उपाध्यक्ष जी का फोन आया था। मैं शीघ्र ही टेक्नीशियन को भेजकर दोनों जगह के हैंडपंपों को शीघ्र ही दुरूस्त  करवाता हूं।

विवेक रामटेके, सब इंजीनियर, घोड़ाडोंगरी

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button