ब्रेकिंग न्यूजबड़ी खबरेंबैतूल अपडेटमध्यप्रदेश अपडेट

gang rape of girl : रिश्तेदार से मिलने गई थी युवती, वापस होते समय लिफ्ट देने के बहाने किया सामूहिक बलात्कार, चार पर एफआईआर

Image credit – Google image 

बैतूल। (Betul Update) अपने रिश्तेदार से मिलने उसके गांव गई युवती के साथ 4 युवकों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला उजागर हुआ है। आरोपी उसे मोटर साइकिल से छोड़ने का कह कर एक झोपड़ी में ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 4 आरोपियों पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। घटना चिचोली थाना क्षेत्र की है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव की 19 साल की युवती अपने एक रिश्तेदार से पोला पर्व के दौरान मिलने पाटाखेड़ा गांव आई थी। दूसरे दिन वह देर शाम अपने रिश्तेदार के साथ गांव वापस जाने के लिए नेशनल हाईवे पर बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान पाटाखेड़ा जामुनढाना के युवकों ने युवती को मोटर साइकिल से छोड़ने की बात की। इसके बाबा युवती को मोटर साइकिल पर बिठा कर कुछ दूर आगे ले गए। वहां उन्होंने एक झोपड़ी में युवती के साथ जबरदस्ती बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने पाटाखेडा जामुनढाना निवासी ओझा पिता मुंशी वटके, सालिकराम पिता कोमल, कालिया पिता रिंगुं मर्सकोले, राहुल पिता बारिक मर्सकोले के खिलाफ धारा 376-डी एवं 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।

मामले की जानकारी मिलने पर एसडीओपी पल्लवी गौर एवं थाना प्रभारी तरन्नुम खान ने मौका मुआयना किया। इसके साथ ही ग्रामीणों से चर्चा कर जानकारी ली। आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button