बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Shri Krishna Janmashtami 2022 : भारत भारती विद्यालय में गोविंदाओं ने फोड़ी मटकी, राधा-कृष्ण की बाल स्वरूप झांकियों ने मन मोहा

▪️ उत्तम मालवीय, बैतूल
Shri Krishna Janmashtami 2022 : भगवान योगेश्वर श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर भारत भारती विद्यालय जामठी (बैतूल) (Bharat Bharti Vidyalaya Jamathi) में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम बड़े ही उल्लास से मनाया गया। विद्यालय के शिशु और बाल वर्ग के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक नृत्य, नाटिकाओं (Cultural Dances, Dramas) की प्रस्तुति दी। श्री कृष्ण और राधा स्वरूप वेश-भूषा में सभी का मन मोह लिया।

छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नृत्य नाटिका में भगवान विष्णु के दशावतार, कृष्ण जन्म, माखन लीला, कृष्ण-सुदामा मिलन आदि लीलाओं का मंचन (staging of pastimes) किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद मटकी फोड़ प्रतियोगिता (matki bursting competition) का आयोजन भी किया गया जिसमें शिशु कक्षाओं के बच्चों ने हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की उद्घोष के साथ अपने अभिभावकों की उपस्थिति में मटकियां फोड़ी। वहीं हायर सेकेण्डरी के छात्र गोविंदाओं ने मानव मीनार बनाकर ऊंची मटकी फोड़ी। जिसकी उपस्थित जनसमुदाय ने खूब सराहना की।

कार्यक्रम में उपस्थित गायत्री परिवार के दक्षिण भारत के प्रभारी उत्तमराव गायकवाड़ ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हम परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेने क्षमता श्री कृष्ण से ही सीखते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की लीलाएं हमें अनेक संदेश और प्रेरणा देते हैं। जिससे हम समाज को एक दिशा देने का काम कर सकते हैं। श्री कृष्ण मित्रधर्म निभाना सुदामा चरित्र से सिखाते हैं। वहीं निर्बल की सहायता करना उनके पाण्डवों के सारथी के रूप में दुनिया के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत करता है।

भारत भारती शिक्षा समिति के सचिव मोहन नागर ने इस अवसर पर कहा कि भगवान श्री कृष्ण का संपूर्ण जीवन हमारे लिए प्रेरणा देता है। हमें श्री कृष्ण से गौसेवा सीखना चाहिए, बलराम से खेती करना। हमें भगवान की लीलाओं से यह भी सीखना चाहिए कि आने वाली पीढ़ी अपनी परम्पराओं से दूर न रहे।

कार्यक्रम में जनजाति शिक्षा के अखिल भारतीय सह संयोजक बुधपाल सिंह ठाकुर, विद्यालय के प्राचार्य गोविंद कारपेंटर, प्रधानाचार्य राजेश पाटिल और समस्त शिक्षक और अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमण यादव ने की। अंत में आभार प्रदर्शन राजेश पाटिल के द्वारा किया गया।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button