बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

बैतूल बाजार के नेता प्रतिपक्ष बोले- प्रशासनिक लापरवाही से फैला डायरिया; बाइक अनियंत्रित होने से दो घायल, एक गंभीर

वार्ड के लोगों को समझाइश देने में जुटे हुए हैं नेता प्रतिपक्ष नीतू वर्मा।

बैतूल (betul update)। बैतूलबाजार के दो वार्डों में सैकड़ा भर लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित हो गए हैं। एक बालिका की मौत हो गई है। जबकि सात को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह प्रशासन और नगर परिषद की लापरवाही का ही नतीजा है। नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष नीतू वर्मा ने बताया कि मंगलवार को जानकारी मिलते ही वे प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और लोगों को पानी उबालकर पीने की सलाह दी।

प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तत्काल ही आवश्यक उपाय करने के लिए कहा गया। इसके बाद सभी घरों में पीने के पानी की व्यवस्था बनाई गई। नगर परिषद से कुएं के पानी की आपूर्ति बंद कराने के साथ ही गंभीर रूप से पीड़ितों को जिला अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था बनाई गई।

नेता प्रतिपक्ष नीतू वर्मा का आरोप है कि जब सात दिन पहले बीमारी फैलने की जानकारी नगर परिषद और स्वास्थ्य विभाग को मिल चुकी थी तो कोई कदम क्यों नहीं उठाया गया? नगर की जनता की जान जोखिम में क्यों डाली गई? सात दिन बाद पानी के सैंपल की जांच रिपोर्ट आई है, जिसमें बैक्टीरिया पाया गया है।

सात दिन तक नगर परिषद के द्वारा लोगों को दूषित पानी पिलाया गया। उन्होंने कहा कि इस लापरवाही के लिए नगर परिषद के जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाना चाहिए। साथ ही बीमारी के कारण जिन्होंने अपनों को खो दिया है उन्हें शासन की ओर से राहत राशि मुहैया कराना चाहिए।

मुलताई में इंटरचेंज हेड के पास हुआ सड़क हादसा

▪️ विजय सावरकर, मुलताई
नेशनल हाईवे पर छिंदवाड़ा की ओर जाने वाले इंटरचेंज हेड के पास मार्ग से जा रही बाइक अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित होने से बाइक सवार एक युवक और एक बालक बाइक सहित मार्ग पर गिरकर घायल हो गए। बालक के सिर और नाक में चोट आने से हालत गंभीर बताई जा रही है।

ग्राम कामथ निवासी नफीस पिता नौशाद 12 साल और सौरभ पिता मतीन 19 साल बुधवार दोपहर में बाइक पर सवार होकर नेशनल हाईवे पर छिंदवाड़ा जाने वाले इंटरचेंज हेड पर से गुजर रहे थे। उसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो जाने से नफीस और सौरभ बाइक सहित मार्ग पर गिर गए।\

दुर्घटना में घायल नफीस को सिर और नाक में गंभीर चोट और सौरभ को हल्की चोट आई। ऑटो एंबुलेंस के चालक श्री पवार ने दोनों घायलों को ऑटो में सवार कर सरकारी अस्पताल लाया। जहां उपचार करने के बाद नफीस की हालत गंभीर होने से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button