बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

हादसे : परिवार के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचला, दर्दनाक मौत; मकान पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचा परिवार, पुलिया क्षतिग्रस्त होने पर अध्यक्ष ने किया मुआयना

बैतूल (Betul Update)। भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे पर अज्ञात ट्रक के कुचलने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय परिवार के लोग भी मौजूद थे। उधर शाहपुर में भारी बारिश के बाद एक मकान पर भारी भरकम पेड़ गिर गया। घटना के समय परिवार के लोग मौके पर ही थे। वे बाल-बाल बचे। आठनेर क्षेत्र में भारी बारिश से एक पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। जनपद अध्यक्ष ने उसका निरीक्षण कर सुधार के निर्देश दिए।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुलताई के पास बीती रात सड़क हादसे में 55 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। शांति बाई अपने पति और भतीजे के साथ बीती रात 10 बजे कार से डुंगरपुर जा रही थी। नगरकोट के पास कार का टायर पंक्चर होने पर सभी रुक गए।

टायर बदला जा रहा था, इसी दौरान शांति बाई लघुशंका के लिये जा रही थी। इस बीच नेशनल हाईवे पर अज्ञात ट्रक ने महिला को कुचल दिया। मौके पर पहुँचे परिजन महिला को लेकर सीधे जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

घर में थे परिवार के सदस्य और गिर गया भारी भरकम पेड़

• नवील वर्मा, शाहपुर

Shahpur news : शाहपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 12 में निवासरत विजय प्रजापति के मकान के ऊपर रात 8.30 बजे के लगभग सागौन का पेड़ गिर गया। घटना के समय परिवार के सभी लोग घर में मौजूद थे। खैरियत थी कि वे दूसरे कमरे में थे। इससे उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

इस घटना में मकान की दो दीवारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं। वहीं सीमेंट की 5 सीटें, 2 पाइप और करीब 150 मटके टूट फूट गए हैं। सूचना मिलने पर वार्ड पार्षद कविता बारस्कर, कमलेश प्रजापति ने पटवारी रूपेश सलामे के साथ निरीक्षण किया। शासन से उचित मुआवजा दिलवाने हेतु पटवारी को निर्देशित किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष रोहित नायक द्वारा आर्थिक सहायता हेतु 2000 नकद राशि भी प्रदान की गई।

मोबाइल की रोशनी में अध्यक्ष रोशनी इवने ने क्षतिग्रस्त पुलिया का किया निरीक्षण

• निखिल सोनी, आठनेर

Athner news : आठनेर जनपद की अध्यक्ष सुश्री रोशनी ईवने ने देर रात को ग्राम छिंदवाड़-वलनी-सवासन सड़क मार्ग की पुलिया के बहने की शिकायत पर निरीक्षण किया। देर रात पहुंची अध्यक्ष ने तकनीकी अमले के उपयंत्री को पुलिया सुधार कार्य करने निर्देश दिए हैं।

ग्राम के विधायक प्रतिनिधि युवराज अडलक ने बताया कि सवासन टेकडी स्थित सवासन माई मंदिर में 19 अगस्त को भव्य मेला आयोजित किया जाएगा। सड़क मार्ग की खस्ताहाल हुई पुलिया सुधार कार्य करने जनपद अध्यक्ष रोशनी इवने से मांग की थी, जो देर रात को गांव में पहुंची। सड़क मार्ग की पुलिया निर्माण कार्य करने तत्काल आदेश दिए। मोबाइल टार्च की रोशनी में निरिक्षण किया गया।‌‌

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button