Bachchi ne liya sanp se badla : दो साल की बच्ची को सांप ने डंसा, मासूम ने बगैर डरे खुद ले लिया बदला, सांप का कर दिया काम तमाम

बच्चे बड़े भोले और मासूम होते हैं। उन्हें इतनी समझ नहीं होती कि कौनसा जानवर और जीव-जन्तु खतरनाक है और कौनसा नहीं। बच्चों को तो हर जानवर बहुत ही प्यारा लगता है और पसंद आता है। यही कारण है कि कोई भी जानवर या जीव जंतु सामने आते ही वे उसके साथ खेलने और उन्हें दुलारने की कोशिश करते हैं। यही कारण है कि बच्चों को जानवरों और जहरीले जीव जंतुओं से बचाकर रखा जाता है। दूसरी ओर बच्चों की यही मासूमियत और भोलापन उनसे ऐसा काम भी करवा लेती है, जिनके बारे में हम और आप सोच भी नहीं सकते। यहां तक कि इन कामों के बारे में सुनने पर हमारे रोंगटे तक खड़े हो जाते हैं।
कुछ ऐसा ही कारनामा हाल ही में टर्की की एक दो साल की मासूम लेकिन बहादुर बच्ची (brave girl) ने कर दिखाया है। इसी कारनामे के चलते उसके दुनिया भर में चर्चे हैं। इस बच्ची ने उसे जहरीले सांप द्वारा डंसने पर सांप को ही मौत के घाट उतार दिया। इस कहानी का दिलचस्प पहलू ये है कि सांप मर गया और बच्ची जीवित और सकुशल है।
बताया जाता है कि टर्की के Kantar में रहने वाली एक 2 साल की छोटी सी बच्ची अपने घर के पीछे वाले बगीचे में खेल रही थी। इसी बीच पास-पड़ोस के लोगों ने बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनी। उन्हें समझ नहीं आया कि आखिर हुआ क्या? जब वे उनके घर पहुंचे तो देखा कि बच्ची जोर-जोर से रो रही है। और उसके हाथ में एक सांप है।
बच्ची के निचले होंठ पर सांप के काटने का भी निशान था। लड़की के हाथ में मौजूद सांप कोई रबर का नहीं था। इससे साफ जाहिर है कि पहले सांप ने बच्ची को डंसा। इसके बाद गुस्से से बौखलाई बच्ची ने उसे कुछ ही सेकेंड्स में मौत के घाट उतार दिया था। जैसे ही माता-पिता को इस बात की खबर लगी, वे दौड़ते हुए पहुंचे और बच्ची को अस्पताल पहुंचाया।
- यह भी पढ़ें… Sone me nivesh : सोने में निवेश का एक और मौका, एक ग्राम से लेकर चार किलोग्राम तक खरीद सकते हैं, इतना मिलता है मुनाफा
बच्ची बच गई, सांप मार गया
घटना के बाद बच्ची को Bingol Maternity and Children’s Hospital में ले जाया गया। उसे 24 घंटे तक निगरानी में रखा गया। UNILAD की रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची खतरे से बाहर है और वो स्वस्थ है। ऐसा ही एक केस 8 साल के बच्चे का भी आ चुका है, जिसे एक जहरीले सांप ने काटा था। उसका हाथ सूज गया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उसका इलाज हुआ। बताते है कि उस मामले में भी सांप की मौत हो चुकी थी।
(चेतावनी : यह एक दुर्लभ मामला था। संयोग से बच्ची सांप को मारने में सफल रही, लेकिन जरूरी नहीं कि हमेशा ऐसा ही हो। इसलिए बच्चे जहरीले सांप या अन्य जीव जंतुओं से दूर ही रहें। उनसे बेवजह ना उलझें। ऐसा कोई प्रयास जानलेवा भी साबित हो सकता है।)
News & Image Source : https://hindi.news18.com/news/ajab-gajab/2-year-old-brave-girl-kills-snake-in-revenge-for-biting-her-lip-pratp-4471862.html



