बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Nali me mila yuvak ka shav : रात को घर से निकला था किसी काम से, सुबह सड़क के बगल की नाली में पड़ा मिला युवक का शव, कुम्हली गांव की घटना

युवक का शव मिलने पर मौके पर जमा हुए ग्रामीण।

बैतूल (Betul News)। जिले में हादसों और हत्या के चलते होने वाली मौतों का आंकड़ा अचानक काफी बढ़ गया है। रोजाना कहीं ना कहीं ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। जिनमें लोगों की जान जा रही है। शुक्रवार सुबह जिले के चिचोली थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मिला है। यह शव गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर सड़क के बगल की नाली में पड़ा मिला है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस की जांच में ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक चिचोली थाना क्षेत्र के कुम्हली गांव का निवासी सुनील पिता कुंजीलाल विश्वकर्मा (40) बीती रात लगभग 9.30 बजे घर से निकला था। वह किसी काम से ग्राम करपा गया था। ग्राम करपा कुम्हली से करीब एक किलोमीटर दूर है। वह रात भर घर नहीं लौटा। सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति ने परिवार के लोगों को सूचना दी कि सुनील नाली में मृत अवस्था में पड़ा है। यह स्थान ग्राम से करीब आधा किलोमीटर दूर है।

जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। अभी चिचोली पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है। पीएम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मौत कैसे और किस वजह से हुई है। इससे पूर्व कल शाहपुर थाना क्षेत्र में भी एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला था।

मुलताई के घटना स्थल का मुआयना करते हुए एसपी सिमाला प्रसाद।

उससे एक दिन पहले मुलताई में एक महिला का शव बंद पड़े ढाबे में मिला था। गुरुवार को एसपी सिमाला प्रसाद ने मुलताई के उस घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए थे। भैंसदेही थाना क्षेत्र में एक दंपती की हत्या का मामला भी सामने आया था। उसमें हालांकि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा लोगों के बहने की घटनाएं भी इस साल बड़ी संख्या में हुई हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button