मुलताई में बड़ा उलट फेर : भाजपा पार्षद नीतू प्रह्लाद परमार को मिला नगर पालिका अध्यक्ष का ताज, कांग्रेस के 6 पार्षदों का मिला साथ
▪️ विजय सावरकर, मुलताई
nagar palika adhyaksh chunav : मुलताई में नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए सोमवार को हुए चुनाव में भाजपा पार्षद नीतू प्रहलाद सिंह परमार जीत दर्ज नगर पालिका अध्यक्ष पद पर आसीन हुईं। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा पार्षद वर्षा गड़ेकर, नीतू परमार और कांग्रेस पार्षद वंदना नितेश साहू ने नामांकन जमा किया था। वंदना साहू ने अपना नामांकन वापस ले लिया। जिसके चलते वर्षा गड़ेकर और नीतू परमार के बीच मुकाबला हुआ। मतदान के बाद नीतू परमार को 9 मत मिले जबकि वर्षा गड़ेकर को 6 मत मिले। जिसके चलते नीतू परमार ने जीत दर्ज की।
कांग्रेस पार्षदों ने दिया नीतू का साथ
नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरी भाजपा पार्षद नीतू परमार को कांग्रेस पार्षदों ने साथ दिया। गौरतलब है कि नगर पालिका चुनाव में कुल 15 वार्डों में भाजपा के 9 और कांग्रेस के 6 पार्षद विजयी हुई थे। इस स्थिति में भाजपा उम्मीदवार का अध्यक्ष बनना तय था। भाजपा ने वर्षा गड़ेकर को उम्मीदवार घोषित किया था।
वहीं नीतू परमार ने अध्यक्ष पद अनारक्षित होने के कारण अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत की थी। जिला स्तरीय भाजपा नेताओं ने वर्षा गड़ेकर को ही हरी झंडी दी थी। इसलिए नीतू परमार ने बगावत कर अपना नामांकन जमा किया था। कांग्रेस के 6 पार्षदों का समर्थन हासिल कर उन्होंने जीत दर्ज की।



