बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

janpad adhyaksh amla: आमला जनपद में गणेश यादव चुने गए निर्विरोध अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के लिए यह है स्थिति

▪️ अंकित सूर्यवंशी, आमला
त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के बाद बुधवार को जिले की 5 जनपद पंचायतों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव किया जा रहा है। आमला जनपद पंचायत में अध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन कर लिया गया है। यहां भाजपा समर्थित गणेश यादव जनपद अध्यक्ष चुने गए हैं। उपाध्यक्ष का चयन भी निर्विरोध कराने के प्रयास जारी है। हालांकि उपाध्यक्ष बनने की दौड़ में 4 जनपद सदस्य बताए जा रहे हैं।

जनपद पंचायत आमला के जनपद अध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया सुबह 11 बजे शुरू हो गई थी। जनपद अध्यक्ष पद के लिए ग्राम बोरी खुर्द से गणेश यादव एवं ग्राम मोरखा से किशन सिंह रघुवंशी ने नामांकन दाखिल किया था। यह दोनों ही भाजपा समर्थित हैं।

कुछ देर बाद किशन सिंह रघुवंशी द्वारा अपना नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिया गया। इससे गणेश यादव निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हो गए हैं। इधर श्री यादव के अध्यक्ष चुने जाने की खबर मिलते ही उनके समर्थकों ने जनपद चौक पर आतिशबाजी कर जीत का जश्र मनाया।

यह भी पढ़ें… Satpura Leopard Gecko : यह खूबसूरत छिपकली होती है बेहद खतरनाक, सांप की तरह फुफकारती है और रात में करती है शिकार

अध्यक्ष की तरह ही आमला जनपद के उपाध्यक्ष का चुनाव भी निर्विरोध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि उपाध्यक्ष बनने की दौड़ में चार जनपद सदस्यों के नाम सामने आ रहे हैं। ऐसे में इनमें किसी एक नाम पर आम सहमति बन पाती है या फिर चुनाव की नौबत ही आएगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

यह भी पढ़ें… Har ghar me plane: इस शहर में हर शख्स के पास बाइक या कार की जगह है हवाई जहाज, घरों में कार पार्किंग के बजाय बने हैं हैंगर

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button