बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

खेत में नजर आया कोबरा, दूध लेकर पहुंचे ग्रामवासी, कोबरा ने नहीं किया निराश, फन फैलाकर इत्मीनान से पीया

• निखिल सोनी, आठनेर
Cobra drank milk with a spoon : ग्रामीण क्षेत्र में और वह भी खेतों में सांप नजर आना आम बात है। सामान्य सांप किसानों को लगभग हर दिन ही नजर आ जाते हैं। लेकिन, सावन जैसा भोले की भक्ति का महीना हो और उनके प्रिय नाग देवता कहीं नजर आ जाए तो नजारा कुछ और ही होता है। ऐसे में फिर सांप भी केवल सांप नहीं रह जाते हैं। ऐसा ही कुछ आज सुबह बैतूल जिले के आठनेर ब्लॉक में देखने को मिला।

दरअसल, शुक्रवार की सुबह ग्राम भुसकुम के एक किसान के खेत में आज एक सांप देखा गया। यह सांप कोई सामान्य सांप नहीं था बल्कि कोबरा सांप था। बकायदा यह फन फैलाए हुए था। इस कोबरा को देखे जाने की खबर देखते ही देखते पूरे गांव में फैल गई। फिर क्या था, इसके साथ ही ग्रामीणों की आस्था और भक्ति भाव भी जाग गया। तत्काल ही ग्रामीण दूध लेकर नागदेवता के पास पहुंचने लगे। ग्रामीणों ने एक बड़े चम्मच की मदद से कोबरा को दूध पिलाना चालू किया।

यह भी पढ़ें… Cobra’s attitude : किसी ‘किंग’ की तरह ही थी कोबरा की शान, जोरदार फुफकार से किया स्वागत, पकड़ने पर भी तेवर नहीं पड़े ढीले, आप भी देख कर हो जाएंगे हैरान

भले ही वैज्ञानिक मान्यता हो कि सांप दूध नहीं पीते, लेकिन यहां ग्रामीणों द्वारा चम्मच में रखा गया सारा दूध यह कोबरा पी गया। इस बीच ग्रामीण सुरक्षित दूरी से नागदेवता के दर्शन लाभ भी लेते रहे। इस बीच ग्रामीणों ने दूध पीते नाग का वीडियो भी बनाया और फोटो भी ली। कुछ तो सेल्फी लेने से भी नहीं चूके। गांव के समाजसेवी नंदकिशोर कुतरे ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रावण मास में खेत में सांप दिखाई दिया। उसके बाद ग्रामीणों ने आस्था प्रकट करते हुए दूध पिलाया। देखें वीडियो…

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button