बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

ताप्ती सरोवर के ओवरफ्लो होते ही उत्साहित युवाओं ने मनाया जश्र, जयकारे लगाते हुए किया स्नान; अंभोरा नदी पर फिर जाम

◼️ विजय सावरकर, मुलताई
Tapti Sarovar overflowed : बैतूल जिले के मुलताई नगरीय क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण अंचल में भी सोमवार दोपहर में तेज बारिश हुई। इसके बाद ताप्ती सरोवर को जल आपूर्ति करने वाले जलमार्ग से सरोवर में पानी की आवक बढ़ गई। इससे ताप्ती सरोवर के ओवरफ्लो स्थल पर पानी का बहाव बढ़ गया। जिसके चलते ओवरफ्लो का इंतजार कर रहे युवाओं ने सरोवर पहुंचकर ओवरफ्लो उत्सव मनाया। साथ ही बहते पानी में जयकारे लगाते हुए स्नान किया।

गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को ताप्ती सरोवर में पानी लबालब हो जाने से शनिवार सुबह से ताप्ती सरोवर ओवरफ्लो हो गया था। लेकिन, बारिश कम हो जाने से पानी का बहाव धीमी गति से हो रहा था। इस कारण श्रद्धालु ओवरफ्लो उत्सव नहीं मना पाए थे। रविवार तक बारिश की धीमी गति होने से पानी का बहाव धीमा था।

Read Also…Tapti sarovar labalab : ताप्ती सरोवर हुआ लबालब, मंदिर के गर्भ गृह में पहुंचा पानी, अब बस ओवरफ्लो का इंतजार

रविवार रात में बारिश होने के बाद सोमवार सुबह पानी की आवक बढ़ गई थी। वहीं दोपहर में हुई तेज बारिश के बाद ओवरफ्लो स्थल पर पानी का तेज बहाव होते ही युवा बाजे गाजे के साथ सरोवर के तट पर पहुंचे। यहां उन्होंने बहते पानी में स्नान कर आनंद उठाया।

गौरतलब है कि सरोवर का पानी ओवरफ्लो होने के बाद तपतेश्वर शिव मंदिर के बाजू में स्थित सीढ़ियों से बहते हुए प्राचीन ताप्ती मंदिर के सामने स्थित कुंड में समाहित हो कर आगे पहुंचता है। सीढ़ियों पर से बहता पानी जलप्रपात का रूप ले लेता है। नगर के श्रद्धालु इस जलप्रपात में स्नान का आनंद उठाने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। सोमवार शाम तक ओवरफ्लो के बाद बहते पानी में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही।

अंभोरा नदी की पुलिया पर फिर बाढ़, रुका आवागमन

सोमवार दोपहर में झमाझम बारिश से एक बार पुन: नदी नालों में पानी का बहाव बढ़ जाने से बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई। वहीं आठनेर मार्ग पर ग्राम मासोद के पास स्थित अंभोरा नदी में बाढ़ आ जाने से पुलिया पर चार से पांच फीट ऊंचाई तक पानी बहने लगा। जिसके चलते पुलिया पर से आवागमन ठप हो गया। सोमवार दोपहर में प्रभातपट्टन सहित ग्राम गंगापुर सावंगी, मासोद, दतोरा, जामगांव, अमरावती घाट, इटावा, सिरखेड़ सहित अन्य ग्रामों में जोरदार बारिश हुई। बारिश के चलते अंभोरा नदी में आई बाढ़ से सोमवार शाम 4.30 बजे से पुलिया पर पानी का बहाव अधिक होने से वाहनों की आवाजाही रुक गई। शाम तक यही स्थिति बनी हुई थी।

Read Also… Ambora nadi me badh : अंबोरा नदी की पुलिया से तीन फीट से ऊपर चल रही बाढ़, मुलताई का मासोद-आठनेर से कटा संपर्क

 

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button