बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

तालाब फूटा, सूचना पर पहुंचे कलेक्टर : बैतूल जिले में सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर रही बारिश, आधी जुलाई में ही हो चुकी 63.30 प्रतिशत

भारी बारिश से जिले की नदियाँ लगातार उफान पर चल रही हैं.

◼️ उत्तम मालवीय, बैतूल
Incessant heavy rain in Betul : लगता है इस साल जिले में बारिश सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करके रहेगी। अभी जुलाई का महीना लगभग आधा ही बीता है, लेकिन पूरे सीजन में होने वाली बारिश की 63.30 प्रतिशत वर्षा अभी तक हो चुकी है। यहां तक कि घोड़ाडोंगरी में तो औसत सामान्य बारिश से भी काफी अधिक बारिश हो चुकी है। बीते साल के मुकाबले इस साल अभी तक करीब ढाई गुना बारिश हो चुकी है।

शुरूआती दिनों में बारिश ने जरुर थोड़ा परेशान किया। लेकिन, उसके बाद इंद्रदेव जो मेहरबान हुए हैं तो उनकी मेहरबानियां अब कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। जिले में बीते कई दिनों से झमाझम बारिश का दौर लगातार जारी है। यही कारण है कि नदी, नालों और बांध-तालाबों की तरह अब बारिश के आंकड़े भी छलकने लगे हैं। बीते 24 घंटे में सोमवार सुबह 8 बजे तक की स्थिति देखें तो जिले में औसत 64.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। घोड़ाडोंगरी में सबसे ज्यादा 110 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं चिचोली, आठनेर, भैंसदेही और बैतूल भी ज्यादा पीछे नहीं हैं। अन्य सभी ब्लॉकों भी अच्छी बारिश हुई है।

यह भी पढ़ें… सुखतवा पुल फिर क्षतिग्रस्त: बैतूल-भोपाल नेशनल हाईवे बंद, बुरहानुपर से भी टूटा संपर्क, शाहपुर में घंटों बंद रही आवाजाही

इसके साथ ही अब इस साल की जिले में औसत सामान्य बारिश 686.2 मिलीमीटर हो चुकी है। बीते साल आज तक स्थिति में महज 282.9 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इस साल घोड़ाडोंगरी ब्लॉक पर तो मानो इंद्रदेव पूरी तरह से मेहरबान हैं। घोड़ाडोंगरी में अब तक 1151.5 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। जो कि जिले की सामान्य औसत बारिश से काफी अधिक है। चिचोली और भीमपुर भी औसत सामान्य बारिश से अब ज्यादा पीछे नहीं रह गए हैं। चार्ट में देखें बारिश की विस्तृत जानकारी…

जुलाई में ही संभव औसत बारिश

जानकारों का मानना है कि मानसून का सिस्टम इसी तरह एक्टिव रहा और जुलाई के महीने भर इसी तरह बारिश होती रही तो औसत सामान्य बारिश का आंकड़ा इसी महीने पार हो सकता है। हालांकि लगातार हो रही यह बारिश अब फसलों को नुकसान भी पहुंचा रही है। फसलों को पानी के साथ धूप की भी जरुरत होती है। पिछले कई दिनों से लगातार पानी तो मिल रहा है, लेकिन धूप नहीं मिल रही है।

सिलपटी गांव में बहा तालाब, सूचना पर पहुंचे अफसर

◼️ नवील वर्मा, शाहपुर

भारी बारिश के कारण डैम और तालाब के बहने का सिलसिला भी लगातार जारी है। शाहपुर ब्लॉक के सिलपटी ग्राम में आज सुबह एक तालाब बह गया। तालाब के पास ही रहने वाले एक ग्रामीण ने इसकी सूचना कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस को दी। इस पर सुबह 11 बजे कलेक्टर श्री बैंस और एसपी सिमाला प्रसाद ने सिलपटी पहुंच कर इस तालाब का निरीक्षण किया। बताया जाता है कि यह पुराना तालाब था। तालाब फूटने से कोई नुकसान भी नहीं हुआ है। देखें वीडियो…

जिले में कहां कितनी बारिश

ब्लॉक का नामआज की बारिशकुल बारिशबीते साल की बारिश
बैतूल70.4580.5277.4
घोड़ाडोंगरी110.01151.5414.5
चिचोली96.4842.9276.7
शाहपुर45.6779.3371.2
मुलताई16.6579.0219.6
प्रभातपट्टन17.2515.8167.2
आमला46.0573.0183.0
भैंसदेही85.0625.0415.0
आठनेर90.2415.6253.6
भीमपुर65.0800.0251.0
जिले की औसत64.2686.2282.9

◼️नोट : बारिश के यह आंकड़े 18 जुलाई 2022 की सुबह 8 बजे तक के हैं। सभी आंकड़े मिलीमीटर में है।

यह भी पढ़ें… bridge damaged : भौंरा-धपाड़ा मार्ग का तवा पुल क्षतिग्रस्त, बैतूल-बुरहानपुर और बैतूल-आशापुर स्टेट हाईवे भी बंद

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button