Gold Silver Price : सोना फिर हुआ सस्ता, चांदी के दाम में भी भारी गिरावट, बीते सप्ताह ऐसे रहे सर्राफा बाजार के हाल

नई दिल्ली. भारतीय सर्राफा बाजार में सोना की साप्ताहिक कीमतों में गिरावट आई है. वहीं चांदी भी सस्ती हुई है. इस कारोबारी हफ्ते में सोने के भाव में 474 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई है जबकि चांदी के भाव में 1,978 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट आई है.
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी आईबीजीए (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, इस बिजनेस वीक (11 से 15 जुलाई) की शुरुआत में 24 कैरेट सोने (Gold) का रेट 50,877 था, जो शुक्रवार तक घटकर 50,403 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 56,745 से घटकर 54,767 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है.
आईबीजीए की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग शुद्धता के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. आईबीजीए द्वारा जारी किए गए दरें देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है.
बीते एक सप्ताह में सोने का रेट
• 11 जुलाई, 2022- 50,877 रुपये प्रति 10 ग्राम
• 12 जुलाई, 2022- 50,878 रुपये प्रति 10 ग्राम
• 13 जुलाई, 2022- 50,800 रुपये प्रति 10 ग्राम
• 14 जुलाई, 2022- 50,565 रुपये प्रति 10 ग्राम
• 15 जुलाई, 2022- 50,403 रुपये प्रति 10 ग्राम
यह भी पढ़ें… चुनाव परिणाम : भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए बड़ी चेतावनी, मतदाताओं ने दिए साफ संकेत, नोटा भी कह रहा बहुत कुछ
बीते सप्ताह चांदी की स्थिति
• 11 जुलाई, 2022- 56,745 रुपये प्रति 10 किलोग्राम
• 12 जुलाई, 2022- 56,097 रुपये प्रति 10 किलोग्राम
• 13 जुलाई, 2022- 56,074 रुपये प्रति 10 किलोग्राम
• 14 जुलाई, 2022- 55,685 रुपये प्रति 10 किलोग्राम
• 15 जुलाई, 2022- 54,767 रुपये प्रति 10 किलोग्राम
सोने पर बढ़ा आयात शुल्क
केंद्र सरकार ने सोने पर आयात शुल्क में 5 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है. आयात शुल्क को 7.5 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दिया है. सरकार के इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने से देश में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी होगी. सरकार ने यह कदम देश में सोने की मांग को घटाने के लिए उठाया है.
News & Image Source : https://hindi.news18.com/news/business/gold-silver-price-this-week-11-to-15-july-2022-know-sone-ka-bhav-rate-nodvkj-4396674.html



