बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Cheapest 7 Seater Cars: बड़े परिवार के लिए छोटे बजट की बेहतरीन कारें, इनसे बेहतर विकल्प भला और क्या होगा

7-Seater Cars Under 6 Lakh Rupees: बड़े परिवारों के लिए ऐसी गाड़ियों की जरूरत पड़ती है, जिनकी सीटिंग कैपेसिटी ज्यादा हो. आमतौर पर 5 सीटर गाड़ियां ज्यादा बिकती है. लेकिन, अगर आप चाहते हैं कि आपका बड़ा परिवार एक कार में एक ही सफर कर पाए तो उसके लिए आपको 7-सीटर कार खरीदने की जरूरत पड़े.

समस्या यह होती है कि 5-सीटर कारों के मुकाबले ज्यादातर 7-सीटर कारें महंगी होती हैं. हालांकि, ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आप कोई सस्ती 7-सीटर कार खरीदें तो इसके लिए भी कई बेहतर विकल्प हैं. आज हम आपको ऐसी ही गाड़ियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

यह भी पढ़ें… Bhutte ke fayde : बारिश के रूमानी मौसम में मन ललचा देती है गर्मागर्म भुट्टों की महक; स्वाद लाजवाब, सेहत के लिए भी फायदेमंद

Datsun Go+ : डैटसन गो+

डैटसन गो+ की कीमत 4.26 लाख रुपये से शुरू है औ मॉडल के आधार पर करीब 7 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है. यह 7 वेरीएंट्स में आती है. यह 7 सीटर कार है. इसमें 1198 cc का पेट्रोल इंजन मिलता है. कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक (सीवीटी), दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलते हैं. अगर माइलेज की बात करें तो यह 18.57 से 19.02 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है.

यह भी पढ़ें… Dulhan ka dance : अपनी ही शादी में इस कदर नाची-झूमी दुल्हन कि बाराती भी रह गए पीछे, नजारा देख कर लोग रह गए दंग

Renault Triber : रेनो ट्राइबर

रेनो ट्राइबर की शुरुआती कीमत 5.88 लाख रुपये है और मॉडल के आधार पर 8.44 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है. रेनो ट्राइबर कुल 10 वेरीएंट्स में आती है. यह भी 7 सीटर कार है और पेट्रोल इंजन के साथ आती है. इसमें 999 cc का इंजन है, जो 18.29 से 19 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देता है. कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक (एएमटी), दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलते हैं.

यह भी पढ़ें… bhai-bahan bahe : बैलगाड़ी से नदी पार कर रहे भाई-बहन बहे, झाड़ियां पकड़ कर बहन ने खुद को बचाया, भाई की मौत

Maruti Suzuki Eeco : मारुति सुज़ुकी इको

मारुति सुज़ुकी इको की शुरुआती कीमत 4.63 लाख रुपये है और मॉडल के आधार पर यह 7.63 लाख रुपये तक जाती है. यह कुल 5 वेरिएंट्स में आती है. इसमें 5 सीटर और 7 सीटर, दोनों ऑप्शन मिलते हैं. इसमें 1196 cc का पेट्रोल इंजन है. इसका सीएनजी वर्जन भी आता है. इसमें सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है. यह 16.11 से 20.88 तक का माइलेज दे सकती है.

News & Image Source :  https://zeenews.india.com/hindi/auto-news/cheapest-7-seater-cars-under-6-lakh-rupees-renault-triber-datsun-go-maruti-suzuki-eeco/1238962

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button