बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Highway par hadsa : फोरलेन पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत ; आठनेर रोड पर पिकअप पलटी, 7 लोग घायल

Pickup palti : बैतूल। सोनाघाटी के पास फोरलेन पर अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इधर आठनेर रोड पर तेज रफ्तार में दौड़ रही पिकअप का अचानक टायर पंक्चर हो गया। इससे पिकअप पलट गई। इस हादसे में 7 लोग घायल हो गए। दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पिकअप वाहन में सवार होकर कुछ इटारसी से बैतूल में चल रहे डैम के काम के लिए आ रहे थे। इसी बीच कोलगांव के पास मोड़ पर पिकअप का अगला पहिया पंक्चर हो गया। पंक्चर होने के बाद वाहन दो बार पलटा। इसके चलते पिकअप में सवार सभी 7 लोग घायल हो गए।

Read Also… Railway Recruitment 2022: रेलवे में 1659 पदों के लिए निकली बंपर भर्ती, 10वीं और 12वीं पास के लिए मौका, Online करें आवेदन

घायलों में से 2 को गंभीर चोटें आई है। सूचना मिलने पर 100 डायल मौके पर पहुंची और दोनों गंभीर घायलों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। यहां उनका इलाज चल रहा है। गंभीर घायलों में राजेंद्र लोखंडे उम्र 63 वर्ष निवासी इटारसी और हरिप्रसाद उम्र 58 निवासी होशंगाबाद शामिल हैं।

Read Also… Tata Punch Vs Nissan Magnite: पंच और मैग्नाइट में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और माइलेज, 6 लाख रुपये से कम है कीमत

दवाई लेने आ रहा था युवक

taKkar se bike sawar ki maut : दूसरा हादसा सोनाघाटी में फोरलेन पर हुआ। जामठी निवासी हुकूम पिता शिवचरण यादव (33) पत्नी के लिए दवाई लेने बाइक से बैतूल आ रहा था। गुरुवार रात करीब 10 बजे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे हुकूम की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ बैठा युवक अमित भी घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। आज पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Read Also… Navodaya vidhyalaya result 2022 : नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए हुई परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां दी लिंक से जाने अपना परिणाम

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button