बड़ी खबरेंतकनीक अपडेटबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटयूथ अपडेट

Tata Punch Vs Nissan Magnite: पंच और मैग्नाइट में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और माइलेज, 6 लाख रुपये से कम है कीमत

Tata Punch Vs Nissan Magnite’s Price, Mileage, Features & Specifications: देश में कॉम्पैक्ट एसयूवी की काफी डिमांड है. ऐसे में अगर आप भी कोई कॉम्पैक्ट एसूयवी खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए दो ऐसी एसयूवी की जानकारी लेकर आए हैं, जिनकी कीमत 6 लाख रुपये से भी कम है लेकिन दोनों ही काफी पॉपुलर है. इनमें से एक Tata Punch है और दूसरी Nissan Magnite है.

टाटा पंच देश की सबसे सस्ती और सुरक्षित एसयूवी में से एक है. इसे ग्लोबल एनकैप ने 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है. वहीं, निसान मैग्नाइट भी अपने सेगमेंट की पॉपुलर और सबसे सस्ती कॉम्पैक्ट एसयूवी में से एक है. यह छह ट्रिम्स में आती है. तो चलिए, दोनों की कीमत, माइलेज, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में आपको बताते हैं.

Tata Punch 

टाटा पंच में 1199 सीसी का 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 86 पीएस पावर और 113 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है. इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है. माइलेज को लेकर कंपनी का दावा है कि यह 18.97 किलोमीटर तक का माइलेज दे सकती है.

टाटा पंच के फीचर्स की बात करें तो इसमें 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटो एसी, क्रूज कंट्रोल, डुअल एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी और ऑटो हेड लाइट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं. टाटा पंच की शुरुआती कीमत 5.83 लाख रुपये है, जो टॉप वेरिएंट के लिए 9.49 लाख रुपये हो जाती है.

यह भी पढ़ें… Car bike insurance : अब आप खुद तय कर सकेंगे अपनी बाइक-कार के इश्योरेंस का प्रीमियम, वाहन के उपयोग के अनुसार होगी राशि

Nissan Magnite

निसान मैग्नाइट में 999 सीसी का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 72 पीएस पावर और 96 एनएम पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है. इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है. कंपनी का दावा है कि यह 20 किलोमीटर तक का माइलेज देती है.

इसमें 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, जेबीएल स्पीकर, एंबिएंट लाइटिंग, ऑटो एसी, रियर एसी वेंट, वायरलेस फोन चार्जर, डुअल एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, हिल स्टार्ट असिस्ट और एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर्स मिलते हैं. निसान मैग्नाइट की शुरुआती कीमत 5.88 लाख रुपये है और टॉप वेरिएंट के लिए इसकी कीमत 10.39 लाख रुपये तक जाती है.

News & Image Source :  https://zeenews.india.com/hindi/auto-news/tata-punch-vs-nissan-magnite-price-mileage-features-specifications/1242939

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button