बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Sarni band : तीन दिन बंद रहेगा सारणी क्षेत्र, 660 मेगावाट की यूनिट लगवाने संघर्ष समिति ने किया निर्णायक कदम उठाने का ऐलान

◼️ उत्तम मालवीय, बैतूल
बैतूल जिले के सारणी में नया पॉवर प्लांट न लगने के कारण आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी बीच सारणी बचाओ संघर्ष समिति ने निर्णायक कदम उठाने का फैसला लिया है। इस सिलसिले में गत दिनों सारणी बचाओ संघर्ष समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें सारणी, पाथाखेड़ा और शोभापुर के व्यापारियों के साथ सतपुड़ा ठेकेदार संघ, ट्रेड यूनियन के पदाधिकारी और कई समाज के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

समिति के संयोजक अरविंद सोनी और संचालक अखिलेश तिवारी ने बैठक में सारणी के वैभव को बनाए रखने और सारणी में 660 मेगावाट की यूनिट लगाने को लेकर सुझाव प्राप्त किए। जिसके आधार पर सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि 19 जुलाई 2022 से क्षेत्र के सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान स्वेच्छा से 3 दिन बंद रखेंगे। मांग पूरी ना होने पर अनिश्चित काल के लिए भी प्रतिष्ठान बंद रखे जाएंगे।

Read Also… Smart Idea : भारत के इस हाइवे पर सड़क खुद बजाती है हॉर्न, ड्राइवर बेफिक्र चलाते रहता है वाहन, स्मार्ट आइडिया से हादसों में आई कमी

बैठक में इसे लेकर भी चर्चा हुई कि चचाई में एससीसीएल (SCCL) और एमपीपीजीसीएल (MPPGCL) के साथ ज्वाइंट वेंचर (joint venture) कर 660 मेगावाट की नई यूनिट (660 MW Unit) लगाई जा रही है। ऐसे में सारणी में डब्ल्यूसीएल (WCL) और एमपीपीजीसीएल (MPPGCL) का ज्वाइंट वेंचर कर यूनिट क्यों नहीं लगाई जा सकती। सारणी में 660 मेगावाट की यूनिट लगाने के पर्याप्त संसाधन के साथ बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट की बैठक का अनुमोदन भी है। यह अनुमोदन चचाई में लगने वाली यूनिट के पहले से है। इसके बावजूद सारणी शहर पीछे रह गया है।

Read Also…  सारणी पावर प्लांट में लूट के आरोपियों को 4-4 साल का कठोर कारावास

बैठक में यह भी तय हुआ कि जल्द ही सांसद और विधायक से नई यूनिट को लेकर सारणी बचाओ संघर्ष समिति निर्णायक बैठक करेगी। बैठक में सब कुछ ठीक रहा तो ठीक अन्यथा सारणी बंद रखा जाएगा। बैठक में उपस्थित शोभापुर व्यापारी संघ के अध्यक्ष रमेश हारोड़े ने कहा कि अब हमें संगठित होकर संघर्ष करना होगा। उजड़ते शहर को बचाने के लिए सारणी में नए प्लांट के साथ-साथ पाथाखेड़ा क्षेत्र में 2 नई खदानें खोलना भी आवश्यक है। जिस पर पाथाखेड़ा के वरिष्ठ व्यापारी आशीष साहू व अन्य व्यापारियों ने सहमति जताई।

Read Also.. अन्तरक्षेत्रीय कैरम स्पर्धा में खंडवा को हराकर सारणी टीम बनी सरताज

बैठक में मंच संचालन समिति के संयोजक सुनील भारद्वाज ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से एएन सिंह, पीजे शर्मा, अनिल बत्रा, तिरुपति एरोलू, सुरेश अग्रवाल, दीपक तिवारी, किशोर चौहान, कमल जैन, शैलेश चौधरी, मंचासीन रहे। इन सभी ने मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक में सीएम बेले, शब्बीर बेदी, मानिक धोटे, हरीश पाल, पप्पू मंसूरी, जेडी कवड़कर, विजय पडलक, डब्बू सोनी, अशोक मालवीय, प्रयाग राव धोटे, प्रकाश साहू, मोनू बत्रा, उमाशंकर सोनी, गौतम बोदले, श्याम पर बंदा, दिनेश बाथम, रमेश ठाकरे, दिनेश मालवीय ने भी सुझाव दिए।

Read Also..सारणी में नई यूनिट को लेकर विधायक पंडाग्रे मिले सीएम से, मिला यह आश्वासन

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button