बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

sadak hadse me maut : रेलिंग से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, एक गंभीर; मुलताई-मासोद मार्ग पर हुआ हादसा

◼️ विजय सावरकर, मुलताई
बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र में मुलताई-मासोद मार्ग पर गुरुवार दोपहर हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है। मार्ग से जा रही बाइक अनियंत्रित होकर किनारे स्थित रेलिंग से टकरा गई। इससे एक युवक का सिर फट गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसका इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसावाड़ी निवासी अशोक कुमार अपने रिश्तेदार अलकेश पिता पर्वत राव देशमुख निवासी कोल्हया के साथ बाइक से मुलताई से सिरसावाड़ी जा रहा था। मुलताई से करीब 4 किलोमीटर दूर मार्ग पर मोड़ में पुलिया की रेलिंग से बाइक टकरा गई। दुर्घटना में अशोक कुमार 38 साल की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें .. Bus Accident : नेशनल हाइवे पर दौड़ रही बस का टूटा एक्सल, अगला पहिया फिंकाया, बाल-बाल बचे यात्री

वहीं अलकेश देशमुख घायल हो गया। घायल अलकेश को पुलिसकर्मी निजी वाहन से इलाज के लिए अस्पताल लेकर आया। उसके चेहरे, हाथ और पैर में चोट आने से वह बेहोश हो गया था। डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज कर हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

यह भी पढ़ें ..Death in accident : शादी से लौट रहे थे वापस, बाइक फिसली और चार युवक हुए गंभीर घायल, एक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button