बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

नहीं जुड़ पा रही थी शादी, परेशान युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान, युवती की संदिग्ध मौत; बैलों को कत्लखाने ले जा रही पिकअप पकड़ाई

 

• विजय सावरकर, मुलताई

बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम दुनावा में शादी नहीं जुड़ पाने से परेशान एक युवक ने फांसी लगा ली। वहीं चिल्हाटी गांव में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने गोवंश भरकर कत्लखाने ले जा रही एक पिकअप को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम दुनावा के मोती नगर निवासी युवक ने पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। मोती नगर दुनावा निवासी मंगलू पिता बानू उइके ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया उसका पुत्र शिवराज 26 साल शुक्रवार रात में परिवार के साथ खाना खाकर सो गया था।

रात एक बजे के दरमियान शिवराज की मां की नींद खुली तो शिवराज बिस्तर पर नहीं दिखा। बाहर जाकर देखा तो शिवराज आंगन में लगे पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका दिखा।  मंगलू की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। शिवराज ने किन परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जान दी पुलिस इसकी जांच कर रही है। वही पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया कि शिवराज मजदूरी करता था और शराब पीने का आदी था। उसकी शादी नहीं जुड़ने से गुमसुम रहता था।

यह भी देखें… Today Betul Mandi Bhav : आज के कृषि उपज मंडी बैतूल के भाव (दिनांक 18 जून, 2022)

ग्राम चिल्हाटी निवासी एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। ग्राम चिल्हाटी निवासी सिरी इवनाते ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया उसकी पुत्री प्रिया 18 साल शुक्रवार रात में खाना खाने के बाद सो गई थी। सुबह प्रिया को उठाया तो वह बोल नहीं पा रही थी और उसे झटके आ रहे थे। प्रिया को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सिरी इवनाते की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। प्रिया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।

मुलताई थाना क्षेत्र के ही ग्राम दुनावा से काठी जोड़ जाने वाले मार्ग पर पांच बैलों को ठूस ठूस कर लादकर कत्लखाने जा रही पिकअप जीप को पुलिस ने पकड़ा है। शुक्रवार रात में ग्राम दुनावा से काठी जाने वाले मार्ग पर पिकअप जीप में बैलों को भरकर महाराष्ट्र की ओर ले जाने की सूचना पुलिस को मिली थी।

सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर काठी जोड़ के पास पिकअप जीप क्रमांक एमएच-27/बीएक्स-5680 को रोक कर जांच की। जांच के दौरान पिकअप जीप में 5 बैल ठूस ठूस कर भरें हुए मिले। बैलों के सिंग,पैर और मुंह बंधा हुआ था। पुलिस ने पिकअप जीप को जप्त कर आरोपी राकेश पिता मनोहर निवासी ग्राम जैताढाना थाना बोरदेही के खिलाफ 4, 6, 9 गौवंश वध अधिनियम और 11 (1) (घ ) पशु क्रूरता अधिनियम  के तहत केस दर्ज किया है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button