बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Train me suicide : पेंचवेली एक्सप्रेस के शौचालय का घंटों से नहीं खुला था गेट, तोड़ा तो अंदर फांसी पर लटका था युवक का शव, मृतक की शिनाख्त नहीं

बैतूल। इंदौर से छिंदवाड़ा जा रही पेंचवेली एक्सप्रेस में एक युवक द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। युवक ने ट्रेन के शौचालय में गमछे से फांसी लगाई है। मृतक अज्ञात है। उसके बारे में कोई जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। शव को बैतूल स्टेशन पर उतार कर जिला अस्पताल भेजा गया है। जीआरपी द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पेंचवेली एक्सप्रेस के इंजन से तीसरे नंबर के जनरल डिब्बे में एक अज्ञात व्यक्ति ने बीती रात खुदकुशी कर ली। युवक ने अपने गमछे से ट्रेन के शौचालय के अंदर फंदा बांधकर खुद की जान ले ली। इस संबंध में किसी यात्री द्वारा जीआरपी को सूचना दी गई कि ट्रेन के डिब्बे के शौचालय का काफी देर से गेट नहीं खोला जा रहा है।

यह भी पढ़ें… Agnipath Yojana : अग्निपथ योजना का बैतूल में भी विरोध, शोभापुर में स्टेट हाइवे पर किया चक्काजाम, बैतूल में ज्ञापन सौंपा, 20 को निकलेंगे रैली

ट्रेन के बैतूल आने पर आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुँची। ट्रेन के दरवाजे को तोड़ा गया। भीतर युवक की लाश फांसी पर लटकी पाई गई। शुरुआती जाँच में मृतक के पास से कुछ भी नहीं मिला है। इससे यह भी ज्ञात नहीं हो पाया है कि वह कहां से ट्रेन में बैठा है और कहां जा रहा था। युवक की बॉडी को देखकर 4-5 घंटा पुराना मामला बताया जा रहा है। फिलहाल शव को जिला अस्पताल में रखवा दिया गया है। उसकी शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें… 23 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से पीया जहर, 100 डायल ने पहुंचाया अस्पताल

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button