बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

National highway par pradarshan : फोरलेन बना दिया पर गांव जाने को नहीं सड़क, ग्रामीणों ने किया नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन

◼️ नवील वर्मा, शाहपुर
बैतूल-भोपाल नेशनल हाईवे पर स्थित मगरडोह में ग्राम पंचायत कुंडी के नवरंग ढाना के ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। उनकी समस्या यह है कि फोरलेन तो बन गया, लेकिन उनके गांव तक जाने को सड़क नहीं है। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर शाहपुर तहसीलदार अंतोनिया एक्का मौके पर पहुंची और निर्देश दिए। इसके बाद फोरलेन बना रही कंपनी ने वैकल्पिक सड़क बनाने का काम शुरू किया।

बैतूल जिले के शाहपुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंडी के नवरंग ढाना के निवासी ग्रामीण आज मगरडोह में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने फोरलेन नेशनल हाईवे पर जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि फोरलेन बना रही कंपनी ने फोरलेन सड़क तो बना दी पर उनका जरा भी ध्यान नहीं रखा गया।

स्थिति यह है कि उनके नवरंग ढाना जाने के लिए सड़क तक नहीं है। मजबूरी में वे कच्चे रास्ते से अभी तक आवाजाही कर रहे थे। इससे भी वाहन ठीक से नहीं निकल पा रहे थे, लेकिन मजबूरी में अभी तक काम चल रहा था। पहली बारिश होते ही यह कामचलाऊ रास्ता कीचड़ से सराबोर हो गया। अब इससे वाहन नहीं निकल पा रहे हैं।

 

मामले की जानकारी ग्रामीण राजा धुर्वे ने कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस को दी। इस पर उन्होंने तत्काल ही तहसीलदार श्रीमती एक्का को मौके पर भिजवाया। तहसीलदार श्रीमती एक्का ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। जिसमें पाया कि वास्तव में ग्रामीणों की आवाजाही के लिए रास्ता नहीं है। नवरंग ढाना के वीरेंद्र सिंह उइके और बबलू ने भी उन्हें समस्या से अवगत कराया। देखें वीडियो…

ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए उन्होंने फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी को तत्काल मार्ग का निर्माण करने के निर्देश दिए। ताकि ग्रामीणों की आवाजाही सुगम हो सके। इस संबंध में तहसीलदार श्रीमती एक्का ने ‘बैतूल अपडेट’ को बताया कि सूचना मिलने पर मौके का निरीक्षण किया है। वास्तव में ग्रामीणों के लिए रास्ता नहीं है। एनएचएआई और कंपनी को व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। कंपनी द्वारा मशीन बुलवाकर काम चालू करवा दिया गया है।

Read Also… Hatya ka khulasa : महिला समेत चार गिरफ्तार, इसलिए की थी युवक की हत्या; पांच करोड़ के मेथाडान मामले में दो और आरोपी हत्थे चढ़े

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button