आत्महत्या और हादसा : परिवार गया था शादी में, युवक ने जहर पीकर दे दी जान; इधर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

शाहपुर/आठनेर। बैतूल जिले शाहपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान दे दी। घटना के समय परिवार के लोग किसी शादी में गए थे। उधर आठनेर थाना क्षेत्र में एक बेलगाम ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गाप्रसाद सलूकर पिता सुंदरलाल उम्र 26 वर्ष ने अज्ञात कारणों से जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि सभी लोग बगल के गांव में शादी गए हुए थे। मृतक के परिवार में पत्नी एवं एक वर्ष का बेटा हैं। बताया जा रहा है कि युवक ने रात में जहर खा लिया था। जिसे परिवार के सदस्यों ने शादी से वापस घर आए तब देखा।
यह भी पढ़ें… Attack on Police : सब इंस्पेक्टर के सिर पर मारी बोतल, वर्दी फाड़ी; पुलिस टीम पर फिल्मी स्टाइल में हमला
दुर्गाप्रसाद घर में मृत हालत में पड़ा था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक को पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर लाया। यहां पीएम कर शव को परिजनों को सुपुर्द किया गया। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

इधर आठनेर-बैतूल रोड पर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवक घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक आठनेर विकासखंड के खेरवाड़ा निवासी दोनों युवक ताप्ती मोड में आठनेर थाना सीमा के अंतर्गत हादसे का शिकार हो गए। जिन्हें ट्रक ने बुरी तरह से घायल कर दिया। ट्रक बैतूल की ओर से आठनेर की ओर जा रहा था। दोनों युवक आठनेर की ओर से बैतूल जा रहे थे। यह हादसा ताप्ती घाट की पहली मोड़ में ही हो गया।
यह भी पढ़ें… CCTV footage : अस्पताल के सामने फेंक गए युवक का शव, परिजन बोले बनाया था बंधक, एक लाख फिरौती भी ली, फिर भी कर दी हत्या



