UPDATE : आठनेर, चिचोली, भैंसदेही अनारक्षित महिला, बैतूल बाजार ओबीसी महिला, घोड़ाडोंगरी एसटी महिला और शाहपुर अनारक्षित

बैतूल जिले के 4 नगरीय निकायों के बाद अब 3 नगर परिषदों के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण भी हो गया है। इनमें से 2 नगरीय निकायों शाहपुर और घोड़ाडोंगरी में पहली बार चुनाव होंगे। घोड़ाडोंगरी नगर परिषद अध्यक्ष की सीट एसटी महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुई है। वहीं शाहपुर की सीट अनारक्षित हो गई है। इसी तरह बैतूल बाजार नगर परिषद अध्यक्ष की सीट ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हो गई है। इनके अलावा आठनेर, चिचोली और भैंसदेही नगर परिषद अनारक्षित महिला वर्ग के लिए आरक्षित हो गई हैं।
इससे पूर्व जिले के 4 नगरीय निकायों के लिए हुए आरक्षण की स्थिति सामने आई थी। उनमें बैतूल और मुलताई नगर पालिका अनारक्षित महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुई है। इसके अलावा सारनी और आमला नगर पालिका एससी वर्ग के लिए आरक्षित हुई है। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के नगरीय निकायों में चुनावों के लिए नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया भोपाल के रविंद्र भवन के ऑडिटोरियम में की जा रही है।




