बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Accident on NH: शाहपुर में बोलेरो और मुलताई में दूध से भरी पिकअप पलटी, दोनों के ड्राइवर हुए घायल, चल रहा इलाज

• नवील वर्मा, शाहपुर
सोमवार रात और मंगलवार सुबह जिले में नेशनल हाइवे पर दो हादसे हो गए। शाहपुर क्षेत्र में एक बोलेरो वाहन नेशनल हाइवे पर पलट गया। उधर मुलताई क्षेत्र में दूध से भरी पिकअप पलट गई। दोनों ही हादसों में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल लाकर इलाज किया जा रहा है।

एक हादसा शाहपुर में काली मिट्टी के पास एचपी पेट्रोल पंप के सामने हुआ। आज सुबह 10 बजे यहां बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जानकारी के अनुसार मगरडोह निवासी सुरेंद्र बिंझारे भौंरा से शाहपुर की ओर आ रहे थे। इस बीच अचानक सामने गाय आ गई।

Accident : बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 15-16 लोग हुए घायल, 100 डायल और निजी वाहनों से पहुंचाया अस्पताल

गाय को बचाने के प्रयास में गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे एक ओर जहां वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं वाहन चला रहे सुरेंद्र भी घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में लाकर भर्ती किया गया। जहां पर उनका इलाज जारी है। वहीं पलटे वाहन को ट्रैक्टर की मदद से निकालकर शाहपुर लाया गया। देखें वीडियो…👇

दूसरी ओर मुलताई-छिंदवाड़ा नेशनल हाईवे पर चिखलीकला के पास दूध से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं वाहन में रखा करीब 30 हजार रुपए का दूध सड़क पर बह गया। बताया जाता है कि डहुआ निवासी संजू क्षेत्र से दूध जमा कर ले जा रहा था।

Accident : नेशनल हाईवे पर मजदूरों से भरी पिकअप पलटी ; एक की मौत, आठ लोग घायल, तीन गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर

इस बीच रात लगभग 10 बजे चिखलीकला के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे संजू घायल हो गया और दूध सड़क पर बह गया। संजू को गंभीर हालत में बैतूल रैफर किया गया है। वाहन के तेज गति में होने से हादसा होने की बात कही जा रही है।

2 Death in accident : मोटर साइकिलों की भिड़ंत में मासूम और युवक की मौत, पति-पत्नी गंभीर, स्टेट हाइवे पर हादसा

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button