बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

युवा मोर्चा अध्यक्ष वरुण धोटे ने किया कार्यकारिणी का ऐलान : प्रदीप तिलंते और क्षितीज शुक्ला बने महामंत्री

▪️ उत्तम मालवीय, बैतूल
भारतीय जनता युवा मोर्चा कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष वरूण धोटे ने अपनी कार्यकारिणी गठित कर ली है। भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे एवं कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैद्य की सहमति से उन्होंने मंडल पदाधिकारियों की घोषणा की है।

घोषित पदाधिकारियों में प्रदीप तिलंते, क्षितीज शुक्ला को मंडल महामंत्री बनाया गया है। मंडल उपाध्यक्ष विनय पंवार, अखिलेश ठाकुर, सागर करकरे, अमन यादव, शिवम राठौर, मंडल मंत्री संगम मोहबिया, मंयुर ठाकरे, राजा धुर्वे, वैभव चिंचौले, शुभम अमोले, प्रतीक ढोके, नागेश्वर ढोलेकर बनाए गए हैं।

कोषाध्यक्ष राहुल प्रजापति, सह कोषाध्यक्ष संकेत धोटे, कार्यालय मंत्री मनोज देशमुख, सह कार्यालय मंत्री राहुल गाड़वे को बनाया गया है। देवेन्द्र बाबू सोनी मीडिया प्रभारी, दीपेश कवड़कर सह मीडिया प्रभारी, निशांत सोनी सोशल मीडिया प्रभारी एवं सत्यम यादव को सह सोशल मीडिया प्रभारी, बनाया गया है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button