बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटस्वास्थ्य अपडेट

world blood pressure day : यह है ब्लड प्रेशर के लक्षण, ऐसे बचे इससे, यदि शिकायत है तो इस तरह करें नियंत्रित

♦ उत्तम मालवीय, बैतूल
world blood pressure day : विश्व रक्तचाप दिवस के अवसर पर 17 मई को बैतूल में सिविल सर्जन डॉ. अशोक बारंगा की मौजूदगी में रक्तचाप परीक्षण अभियान शुरू किया गया। यह अभियान 27 मई तक चलेगा। इसमें रक्तचाप परीक्षण के साथ ही इससे बचने और नियंत्रित रखने के उपाय भी बताए जाएंगे।

नोडल ऑफिसर एनसीडी (non communication disease) डॉ. भावना कवड़कर ने बताया कि जिले में विश्व रक्तचाप दिवस के अवसर पर 17 मई से दस दिवसीय रक्तचाप परीक्षण अभियान प्रारंभ किया गया है। अभियान के अंतर्गत शहरी क्षेत्र बैतूल के प्रमुख शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों का रक्तचाप परीक्षण किया जाएगा।

जिला चिकित्सालय में ग्राउण्ड फ्लोर पर स्थित कक्ष क्रमांक 8 में प्रतिदिन एनसीडी क्लीनिक का संचालन चिकित्सालयीन समय में किया जाता है। इस क्लीनिक में 30 वर्ष से ऊपर के सभी महिला एवं पुरूष रक्तचाप, मधुमेह की जांच नि:शुल्क करवा सकते हैं।

अभियान के शुभारंभ अवसर पर आरएमओ डॉ. रानू वर्मा, चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोहित परते, डीपीएम डॉ. विनोद शाक्य, एमएंडई मनोज चढ़ोकार, शहरी क्षेत्र नोडल अधिकारी योगेन्द्र कुमार सहित अन्य चिकित्सालयीन स्टाफ उपस्थित रहा।

रक्तचाप के यह हैं लक्षण

सीएमएचओ डॉ. ए.के. तिवारी ने बताया कि यदि रक्तचाप को सटीक रूप से मापते रहें, इसे नियंत्रण में रखें तो लम्बे समय तक जीवित रहा जा सकता है। रक्तचाप के लक्षणों में चक्कर आना, हर समय सिरदर्द बने रहना, मूत्र में खून का आना, नाक से खून आने की समस्या, छाती में दर्द महसूस होना एवं सांस लेने में दिक्कत महसूस करना सम्मिलित है।

यह लक्षण भी हो सकते हैं

इसके अतिरिक्त कुछ और भी लक्षण हैं जो रक्तचाप के हो सकते हैं जैसे- थकान होना, देखने में दिक्कत महसूस होना एवं दिल की धडक़नों का तेज होना। रक्तचाप के उपरोक्त लक्षण नजर आने पर तुरंत नजदीक के शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र में सम्पर्क करें एवं आवश्यक जांच तथा नि:शुल्क उपचार प्राप्त करें।

ऐसे करें रक्तचाप की रोकथाम

♦ रक्तचाप की रोकथाम हेतु पौष्टिक आहार का सेवन करें।
♦ चिकित्सक के पास नियमित जांच करवाएं।
♦ अपना सही वजन बनाए रखें।
♦ नियमित व्यायाम करें, तनाव एवं चिंता से मुक्त रहें।
♦ शराब एवं मदिरा का सेवन न करें।
♦ धूम्रपान न करें एवं तम्बाकू का सेवन पूरी तरह से बंद करें।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button