बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

पानी पीने गए किशोर की कुएं में डूबने से मौत, पुलिस ने किया कंटेनर चालक को गिरफ्तार, प्रदेश अध्यक्ष ने ली किसान मोर्चे की बैठक

बैतूल। बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र में कुएं में गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। वह कुएं पर पानी पीने गया था। इसी बीच पांव फिसलने से कुएं में गिर गया। इधर आमला पुलिस ने कंटेनर के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। वह ग्राम देवठान में छिपा था। इसके अलावा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुलताई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बलेगांव के बलेगांव ढाना का निवासी आयुष पिता प्रभु देशमुख (15) भूसा भरने के लिए खेत गया था। इस बीच प्यास लगने पर वह पानी पीने के लिए कुएं पर गया। वहां कुएं से पानी खींचते समय उसका पांव फिसल गया। इससे वह कुएं में गिर गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

Talent : कभी मुंबई की सड़कों पर बेचती थी फूल… जेएनयू से होते हुए तय किया अमेरिकी विश्वविद्यालय तक का सफर

कंटेनर चालक हुआ गिरफ्तार, देवठान में छिपा था

बैतूल-नागपुर हाइवे पर पंखा और ससुन्द्रा के बीच 12 मई को हुए हादसे के आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ससुन्द्रा और पंखा के बीच रांग साइड से आ रहे कंटेनर ने एक कार और मोटर साइकल को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया था। जिसे आमला पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसआई हेमंत पांडे ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर लुकमान पिता फजर मोहम्मद (35) निवासी गुमत बिहार, थाना नागेना मौके से फरार हो गया था। जिसे ससुन्द्रा से लगभग 3 किमी दूर स्थित ग्राम देवठान से गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।

Great Achievement… मुलताई के चंचल की बड़ी उपलब्धि : नाक में 18 रबर डाल कर बनाया विश्व कीर्तिमान, इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम शामिल

किसानों के हित में हुए ऐतिहासिक निर्णय:दर्शन सिंह

केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार ने किसानों के हित मे कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से लेकर किसान सम्मान निधि तक कई किसान हितैषी योजनाएं लागू कर किसानों को सीधे लाभ पहुंचाने का काम किया है। यह बात भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने भाजपा कार्यालय विजय भवन में रविवार को आयोजित नव गठित किसान मोर्चे की प्रथम बैठक को सम्बोधित करते हुए कही।

बैठक का शुभारंभ श्री चौधरी सहित भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज शर्मा एवं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष महेश्वर सिंह चंदेल ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भगवान बलराम के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि किसान मोर्चा के पदाधिकारी कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, राजस्व विभाग, विद्युत विभाग, सहकारिता विभाग सहित किसानों से जुड़े सभी सरकारी विभागों की गतिविधियों पर नजर रखें।

Police Museum : प्रदेश के पहले पुलिस म्यूजियम का हुआ शुभारंभ, यहां देख सकेंगे ऐतिहासिक सामग्री के साथ ही आदिवासी संस्कृति की झलक

किसानों से सतत सम्पर्क में रहकर उनकी समस्यायों का निराकरण कराने का प्रयास करें। जिले के सभी प्रभारी शक्ति केन्द्र तक प्रवास कर किसानों से संवाद करें। उन्होने कहा कि आने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा को विजय दिलाने में किसान मोर्चा सशक्त भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष जीवन पानकर एवं आभार किसान मोर्चा जिला महामंत्री लोकेश कालभोर ने व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंद्रपाल पुंडे, किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

Accident : बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 15-16 लोग हुए घायल, 100 डायल और निजी वाहनों से पहुंचाया अस्पताल

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button