बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

युवक ने शादी के 6 दिन बाद फांसी लगाकर की आत्महत्या, मातम में बदली खुशियां, पुलिस कर रही जांच

बैतूल। बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी के बस स्टैंड क्षेत्र में एक युवक ने शादी के 6 दिन बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार शाम करीब 6 बजे की है। परिजन उसे घोड़ाडोंगरी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर घोड़ाडोंगरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी के एएसआई संत कुमार परतेती ने बताया कि बस स्टैंड क्षेत्र निवासी ब्रम्हेश वर्मा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक की 6 दिन पूर्व ही शादी हुई थी। युवक ने किन कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Talent : कभी मुंबई की सड़कों पर बेचती थी फूल… जेएनयू से होते हुए तय किया अमेरिकी विश्वविद्यालय तक का सफर

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button