बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

thief caught in cctv : गार्ड के घर जाते ही चोर ने बोला धावा, कुछ देर में चुरा ले गया 70 हजार का कॉपर तार, कैमरे में हुआ कैद

• उत्तम मालवीय, बैतूल
बैतूल की सुयोग कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान से चोर ने 70 हजार के कॉपर तार चुरा लिए। आरोपी ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब गार्ड खाना खाने घर गया। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। घटना की शिकायत सीसीटीवी फुटेज सहित गंज पुलिस थाना में दर्ज कराई गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुयोग कॉलोनी में गिरीश करेरा का मकान बन रहा है। उसमें बिजली फिटिंग का काम भी साथ ही चल रहा है। इसके चलते बिजली का मटेरियल भी वहां रखा था। सुरक्षा के लिए गार्ड भी तैनात था, लेकिन वह भोजन करने घर गया था। उसके जाते ही चोर ने धावा बोला और फिट किया जा चुका और वहां रखा कॉपर का वायर समेटना शुरू कर दिया। करीब 70 हजार रुपए का तार चोर ने चुराया है। सीसीटीवी फुटेज में उसकी पूरी कारगुजारी कैद हो गई है। श्री करेरा ने इसकी शिकायत गंज थाना में की है। देखें वीडियो…👇

• Theft : कभी देखी नहीं होगी ऐसी हाथ सफाई: सेल्समैन की नजरों के सामने से उड़ा दिया दम्पती ने ढाई लाख का मंगलसूत्र

• CCTV Footage : पहले निकाली चाबी, फिर किया मुआयना, कुछ देर बाद आया और किक मारकर ले भागा बाइक, कैमरे में हुआ कैद

• cctv footage : इत्मीनान से पानी की मोटर चुरा ले गए चोर, सीसीटीवी फुटेज में साफ आ रहे नजर, भाजयुमो नेता के घर बोला धावा

• CCTV footage: थोड़ी देर खड़े रहकर लिया आसपास का जायजा और फिर तेजी से साइकिल लेकर भागा चोर, कैमरे में हुआ कैद

• Live Chori: दो प्रतिष्ठानों के टूटे ताले, एक से 50 हजार रुपए चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ आरोपी

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button