ब्रेकिंग न्यूजदेश/विदेशबड़ी खबरेंबैतूल अपडेटमध्यप्रदेश अपडेट

Death in accident: शादी से लौट रहे थे युवक, रास्ते में आ गए डंपर की चपेट में, एक की मौत, दूसरा घायल

बैतूल। बैतूल जिले के चिचोली तहसील मुख्यालय से 4 किलोमीटर दूर बीती रात NH 59-A पर दर्दनाक हादसा हो गया। जोगली गांव के पास एक मोटर साइकिल को डंपर ने चपेट में ले लिया। इससे मोटर साइकिल सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में एक युवक घायल हुआ है। घायल को इलाज के लिए चिचोली CHC में भर्ती कराया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना घटना रात 3 बजे के लगभग हुई। दोनों युवक बोगदी गांव से शादी के कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी बीच जोगली के पास उनकी मोटर साइकिल डंपर की चपेट में आ गई। इस हादसे में कोंढर निवासी मनीष पिता बृजलाल धुर्वे (20) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसके साथ बैठे रोझड़ा निवासी राहुल धुर्वे को भी चोटें आई हैं। उसे चिचोली सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज जारी है।

Death in accident : ढाबे पर भोजन करने के बाद सड़क पार कर रहे युवक को मारी बाइक ने टक्कर, नागपुर ले जाते समय मौत, दो गंभीर

उल्लेखनीय है कि चिचोली थाना क्षेत्र में भी इन दिनों रोजाना हादसे हो रहे हैं। जिनमें कई लोगों की जान जा रही है। वहीं कई लोग बुरी तरह जख्मी हो रहे हैं। सोमवार सुबह भी खापा गांव में एक अनियंत्रित बस ने एक सिपाही को कुचल दिया था। जिसे चिचोली सीएचसी में इलाज के बाद जिला अस्पताल रैफर किया गया था।

Death in Accident : दुकान बंद करके घर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर हुई मौत; इधर बस ने पुलिस कर्मी को कुचला, होटल की तहस नहस

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button