बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

wild pig attack : मवेशी चरा रहे बुजुर्ग और तेंदूपत्ता तोड़ रही महिला पर जंगली सुअर ने किया हमला, दोनों को कराया अस्पताल में भर्ती

बैतूल। बैतूल जिले के चिचोली क्षेत्र में दो अलग-अलग गांवों में सोमवार सुबह जंगली सुअर (wild pig attack) ने एक बार फिर हमला किया है। इनमें एक महिला एवं पुरुष घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक चिचोली क्षेत्र के बिघवा दुलहारा क्षेत्र में भैंस चरा रहे  65 वर्षीय बुजुर्ग टंटी यादव के ऊपर अचानक नाले में जंगली सुअर ने हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग के पैर में बुरी तरह से चोट आई है। बुजुर्ग को चिचोली सीएचसी में प्राथमिक उपचार दिया गया।

wild pig attack : गन्ना बाड़ी में खाद डाल रहे किसान पर जंगली सुअर ने किया हमला, अस्पताल में कराया भर्ती

इसके अलावा असाडी ग्राम के समीप जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला ललिता (सुको) पति मधु परते (50) पर भी जंगली सुअर ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला को घुटने में चोट आई है। फिलहाल महिला का इलाज चिचोली सीएचसी में चल रहा है। घटना की जानकारी लगते ही चिचोली रेंज के डिप्टी रेंजर रमेश रावत भी मौके पर पहुंचे।

Hunt : शिक्षक समेत 6 लोगों ने किया जंगली सुअर का शिकार, पार्टी की थी तैयारी कि तभी आ धमकी फॉरेस्ट की टीम, 3 गिरफ्तार

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button