बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

NH पर एक और हादसा : कार ने ऑटो को पलटाया, बाइक को मारी टक्कर, चार से पांच लोग घायल

बैतूल। जिला मुख्यालय के समीप भारत भारती में रविवार शाम को नेशनल हाईवे पर एक हादसा हो गया। एक कार चालक ने तेजी और लापरवाही से कार चलाते हुए ऑटो और बाइक को टक्कर मार दी। इससे ऑटो पलट गया और उसमें बैठे लोग घायल हो गए।

इसके साथ ही बाइक सवार भी घायल हो गया। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। बताया जाता है कि हादसे में चार-पांच लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद कुछ लोगों ने कार में तोड़फोड़ भी कर दी। वहीं कार चालक की पिटाई की बात भी सामने आ रही है। हादसे के बाद नेशनल हाइवे पर लोगों का हुजूम जमा हो गया था। घटना दोपहर 3.45 बजे की बताई जा रही है।

Accident on NH : नेशनल हाइवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर, पहुंचाया अस्पताल

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button