ब्रेकिंग न्यूजदेश/विदेशबड़ी खबरेंबैतूल अपडेटमध्यप्रदेश अपडेट

Railway Recruitment 2022 : रेलवे में 1033 पदों पर भर्ती का मौका, यह उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

Railway Recruitment 2022: साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार SECR Recruitment 2022 के लिए 24 मई 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अप्रैल से शुरू की जा चुकी है।

SECR Recruitment: अप्रेंटिस पदों पर भर्ती

आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस अभियान के माध्यम से वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, स्टेनोग्राफर, मशीनिस्ट और फिटर सहित विभिन्न ट्रेड में अप्रेंटिस के कुल 1033 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

SECR Recruitment: क्या होनी चाहिए योग्यता

रेलवे में इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार 10वीं पास होना चाहिए। ‌साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 साल और अधिकतम आयु 24 साल निर्धारित की गई। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

SECR Recruitment: इस तारीख तक करें आवेदन

सभी योग्य उम्मीदवार SECR Apprentice Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://apprenticeshipindia.orgपर 24 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी उम्मीदवार आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन के माध्यम से अपनी योग्यता अवश्य जांच लें। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://secr.indianrailways.gov.in/view_section.jsp?fontColor=black&backgroundColor=LIGHTSTEELBLUE&lang=0&id=0,2,1903,2196 पर चेक कर सकते हैं।

न्यूज सोर्स : https://www.jansatta.com/job/secr-recruitment-2022-apply-online-for-apprentice-posts-at-apprenticeshipindia-org-check-here-for-eligibility-criteria-and-other-details/2152091/

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button