बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Accident : अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक घंटे तड़पता रहा युवक, अस्पताल लाने पर तोड़ा दम

बैतूल। जिले के मुलताई क्षेत्र में जाम से नंदबोही के रास्ते पर अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। दुर्घटना के बाद टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। इधर घायल सड़क पर लगभग एक घंटे तक तड़पता रहा। लोगों ने जब घायल को देखा तो इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। जिसके बाद उसे मुलताई के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मारूड खापा निवासी जितेंद्र पुत्र परसराम कवड़ेती (23) शनिवार की शाम को ग्राम नंदबोही अपनी बहन को उसके ससुराल छोड़ने गया था। रविवार की सुबह 10 बजे वह बहन के घर से बाइक से वापस मारूड खापा आने के लिए निकला। इसी बीच जाम के समीप एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

भीषण हादसा : बैतूल-इंदौर नेशनल हाइवे पर कार और ट्रक में भिड़ंत, दो की मौके पर मौत, पांच घायल

टक्कर के बाद जितेंद्र मौके पर लगभग एक घंटा तड़पता रहा। रास्ता सुनसान होने से किसी को इस एक्सीडेंट की सूचना नहीं मिली। बाद में जब लोग उस रास्ते से गुजरे तो उन्होंने घायल को देखा। जिसके बाद एक राहगीर द्वारा जितेंद्र के जीजा को एक्सीडेंट होने की सूचना दी गई। जितेंद्र का जीजा मौके पर पहुंचा और जितेंद्र को एक प्राइवेट वाहन से मुलताई के सरकारी अस्पताल लाया। जहां उपचार के दौरान जितेंद्र की मौत हो गई।

Accident : बैतूल-परासिया स्टेट हाइवे पर मकान में घुसा ट्रक, मेहकार गांव की घटना, देखें कितना हुआ नुकसान

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button