बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

बैतूल की समाज सेविकाओं की पहल : शुरू किया प्याऊ, अब पानी के लिए परेशान नहीं होंगे राहगीर और श्रद्धालु

• उत्तम मालवीय, बैतूल

तपती गर्मी में राहगीरों को पानी उपलब्ध करा कर उनके कंठ तर करने बैतूल की समाज सेविकाओं ने पहल की है। विशाल युवा हिंदू वाहिनी (महिला प्रकोष्ठ) द्वारा शनि मंदिर गंज में प्याऊ की शुरुआत की है। इससे अब राहगीरों के साथ ही मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

विशाल युवा हिंदू वाहिनी की और से राष्ट्रीय महासचिव तूलिका पचौरी, राष्ट्रीय सचिव सोनल पाटिल, प्रदेश उपाध्यक्ष साक्षी शर्मा, जिला अध्यक्ष दीपाली कौशिक, कोमल लुधियानवी, अनामिका मालवीय, बिंदु पवार, पल्लवी भल्ला की ओर से मंदिर प्रांगण में मटके रखकर प्याऊ की व्यवस्था की गई है। जिससे राहगीरों को ठंडा पानी मिल सकेगा। जिला अध्यक्ष श्रीमती दीपाली कौशिक द्वारा बताया गया कि और भी कई मंदिरों में प्याऊ की व्यवस्था विशाल युवा हिंदू वाहिनी द्वारा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण अंचल से आने वाले लोगों के लिए यह प्याऊ विशेषकर बेहद आवश्यक है। इसकी वजह है कि वे बोतल का पानी खरीद कर नहीं पी सकते हैं। वहीं वे होटलों में जाकर भी पानी नहीं पी पाते हैं। ऐसे में पानी के लिए परेशान होते रहते हैं। बैतूल चूंकि मुख्यालय है, इसलिए यहां आसपास के ग्रामीण अंचलों से रोजाना बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। इसलिए यह प्याऊ शुरू किए जा रहे हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button