बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

त्रिदेव प्रशिक्षण के लिए नगर मंडल बैतूल की बैठक में दी प्रारूप और गतिविधियों की जानकारी

बैतूल। कुशाभाउ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष में संगठन की मजबूती के लिए संगठन पर्व के तहत अनेक कार्य भाजपा द्वारा किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में आगामी 30 अप्रैल व 1 मई को मंडल स्तर पर त्रिदेव प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इसके अंतर्गत बैतूल नगर मंड़ल में त्रिदेव कार्यकर्ता प्रशिक्षण व सोसल मीडिया प्रशिक्षण एवं निधि समर्पण अभियान की समीक्षा बैठक आज भाजपा भवन में संम्पन हुई। जिसमें गंज मंडल प्रभारी राजेन्द्र मालवी, कोठीबाजार मंडल प्रभारी मनीष माथकर ने त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग में बूथ समिति के अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए सहित मंडल, जिला, राज्य के सभी अपेक्षित पदाधिकारियों के संगठनात्मक और आईटी प्रशिक्षण कार्ययोजना के प्रारूप और अन्य गतिविधियों की जानकारी दी।

संगठन को आत्मनिर्भर बनाने और कुशाभाऊ ठाकरे की स्मृति में बनने वाले भवन के लिए कार्यकर्ता के सहयोग के उद्देश्य से समर्पण निधि संग्रह की चर्चा की। इस दौरान गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, कोठीबाजार मंडल के महामंत्री सावन्या शेषकर, जिले के सोशल मीडिया प्रभारी जीवन पवार मंचासीन रहे एवं नगर मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं की उपस्थित रही।

भाजपा जिलाध्यक्ष बबला ने गाया… मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू…?

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button