बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Accident : ट्रक से टकराए बाइक सवार, गंभीर रूप से हुए जख्मी, डायल 100 ने पहुंचाया जिला अस्पताल

बैतूल। बैतूल-इंदौर नेशनल हाइवे (NH) पर बीती रात ग्राम महदगांव में एक बाइक ट्रक से टकरा गई। इससे बाइक पर सवार दोनों युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। सूचना मिलने पर डायल 100 ने उन्हें जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। घायल युवक भीमपुर के रहने वाले हैं।

Accident : खड़े ट्रक में जा घुसा मिनी ट्रक, केबिन के उड़े परखच्चे, एक गंभीर, केबिन से निकलने में लगा पौन घंटा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक भीमपुर निवासी आकाश (18) और शिवपाल (18) बीती रात करीब डेढ़ बजे बैतूल से भीमपुर की ओर जा रहे थे। इसी बीच उनकी बाइक ट्रक में जा घुसी। जिसके चलते दोनों ही युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि बाइक चालक युवक के दोनों ही पैर बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। वहीं उसके चेहरे एवं शरीर के अन्य स्थानों पर भी गहरी चोट लगी है।

Accidental death : घर लौट रहे थे दो बाइक सवार, हाइवे पर गांव के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौत, एक गंभीर

दूसरे युवक के चेहरे पर गंभीर चोटें आई है। दोनों युवकों की हालत इतनी खराब थी कि वे कुछ बताने की स्थिति में नहीं थे। हंड्रेड डायल द्वारा उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने बताया कि ग्राम महदगांव के किसी ट्रक में यह जा घुसे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल युवकों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Accident : तेज रफ्तार पिकअप पलटी, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल, डायल 100 ने पहुंचाया अस्पताल

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button