बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Suspicious death : युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, खेत में स्थित सूखे तालाब में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

  • नवील वर्मा, शाहपुर
    बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र की भौंरा पुलिस चौकी के तहत आने वाले एक गांव में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव खेत में स्थित तालाब में मिला है। सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

    Death : बिना मुंडेर के कुएं पर मछली पकड़ रहा था युवक, संतुलन बिगड़ा और गिर गया भीतर, पानी में डूबने से मौत

    प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गुरगुंदा निवासी दिनेश पिता सुकली धुर्वे (35) का शव आज सुबह संदिग्ध हालातों में खेत में स्थित तालाब में मिला है। यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि उसने आत्महत्या की है या उसके साथ कोई हादसा या घटना हुई है। बताते हैं कि उसका शव रात भर से वहीं पड़ा था।

    Accident : घर में नहीं था आटा, गेहूं पीसा कर जा रहे थे दो भाई, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की अस्पताल ले जाते समय मौत

    सुबह ग्रामीणों की नजर पड़ने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मृतक शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पीएम के लिए भिजवाया है। पीएम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो सकेगा कि मृत्यु की वजह क्या है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

    Live Chori: दो प्रतिष्ठानों के टूटे ताले, एक से 50 हजार रुपए चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ आरोपी

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button