फिल्मी किस्सा नहीं हकीकत में लिया बदला, सीहोर में पिता ने नाग को मारा तो नागिन ने बेटे को डंसा, मासूम की मौत

अभी तक फिल्मों में हम देखते आए थे या फिर किस्से सुनते आए थे कि नाग को मारने पर नागिन बदला लेती है। लेकिन सीहोर में ऐसी ही घटना हकीकत में होने का मामला सामने आया है। वहां पहले एक व्यक्ति ने नाग को पीट-पीटकर मार डाला। इसके 15 घंटे बाद नागिन ने उसके 12 साल के बेटे को डस कर बदला ले लिया।
यह घटना सीहोर जिले के बुदनी तहसील के जोशीपुर गांव की है। बताते हैं कि पेशे से मजदूर किशोरी लाल के घर नवरात्रि के जवारे रखे हुए हैं। उसे गुरुवार सुबह 9 बजे घर के पास एक नाग दिखाई दिया। जिसे किशोरी ने मारकर जंगल में फेंक दिया। रात 2 बजे नागिन ने घर में सो रहे उसके बेटे रोहित को डंस लिया।
नागिन के डंसने पर रोहित चीख पड़ा। उसके चीखने की आवाज सुनकर परिवार के लोग जागे। परिजनों ने पहले उसकी झाड़-फूंक कराई। इसके बाद भी हालत बिगड़ती गई तो बच्चे को नर्मदापुरम (होशंगाबाद) अस्पताल ले जाया गया। यहां से शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे भोपाल रेफर कर दिया गया। लेकिन परिजन रोहित को वापस गांव ले गए।
उन्होंने गांव में दोबारा झाड़-फूंक कराई। सुबह करीब 5 बजे रोहित की मौत हो गई। इधर इस पूरी घटना से दहशजदा और आक्रोशित गांव वालों ने रात में ही नागिन को खोजकर मार डाला। पीएम रिपोर्ट में मौत की वजह स्नेक बाइट बताई गई है। उसका शरीर और नाखून नीले पड़ गए थे।
न्यूज सोर्स : https://dainik-b.in/6Q1uA7VL4ob



