बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
बहुचर्चित गढ़ा डैम का निर्माण कार्य शुरू, किसान बोले- हमको अभी तक नहीं मिला मुआवजा

बैतूल जिले की बहुचर्चित गढ़ा डैम परियोजना का कार्य तमाम अटकलों और विरोधाभास के बावजूद अब शुरू हो गया है।इस परियोजना के कार्य ने अब गति पकड़ ली है। माचना नदी पर ताबड़तोड़ ब्लास्टिंग कर निर्माण कंपनी ने अपने कार्य को गति देना आरम्भ कर दिया है। दूसरी ओर कोदारोटी सहित आस पास के किसानों का गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ है।
किसानों का कहना है कि कंपनी ने अपना कार्य तो शुरू कर दिया लेकिन उनकेअकाउंट में अधिग्रहित भूमि का मुआवजा नहीं डाला गया है। जिस गति से कंपनी का कार्य चल रहा है उससे लगता है कि अब मुआवजा वितरण में देरी नहीं की जावेगी।
हालांकि अधिकारियों ने किसानों के खाते में शीघ्र ही मुआवजा डाले जाने की बात किसानो से कही है। लेकिन अब भी किसानों में असंतोष पनप रहा है। उन्हें भरोसा नहीं कि मुआवजा राशि डलेगी भी या नहीं।



